• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मैंने इनके हिस्से का प्रसाद भी खा लिया…’, साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर संग रिश्ते पर लगाई मुहर? फोटो वायरल
Image

‘मैंने इनके हिस्से का प्रसाद भी खा लिया…’, साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर संग रिश्ते पर लगाई मुहर? फोटो वायरल


बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से उनका नाम पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ जुड़ रहा है. कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अर्जुन संग अफेयर की खबरों के बीच अब साहिबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसी सेल्फी शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. 

गुरुपर्व के खास मौके पर सामने आई इस तस्वीर के बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स ने फिर जोर पकड़ लिया है. वहीं, फैंस इसे उनके रिश्ते का ‘सॉफ्ट लॉन्च’ मान रहे हैं.

कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान

साहिबा बाली ने गुरुपर्व के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की. तस्वीर में दोनों किसी गुरुद्वारे में नजर आ रहे हैं. दोनों ने सिर ढका हुआ है और मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं. हालांकि, इस तस्वीर से ज्यादा साहिबा के मजेदार कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा. 

मैंने इनके हिस्से का प्रसाद भी खा लिया...', साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर संग रिश्ते पर लगाई मुहर? फोटो वायरल

उन्होंने अर्जुन को टैग करते हुए लिखा, ‘मैंने इनके हिस्से का प्रसाद भी खा लिया. हैप्पी गुरुपर्व.’ साहिबा की ये स्टोरी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए. हालांकि, अर्जुन और साहिबा में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों पर मुहर नहीं लगाई है.

लॉर्ड्स के मैदान से शुरू हुई थीं चर्चाएं

अर्जुन और साहिबा के अफेयर की खबरों ने सबसे पहले इसी साल जुलाई में जोर पकड़ा था. दोनों को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए तीसरे वनडे मैच के दौरान साथ देखा गया था. दोनों स्टैंड्स में बैठकर मैच का आनंद लेते नजर आए थे. खास बात ये थी कि इस दौरान दोनों ने ब्लू रंग के आउटफिट पहने हुए थे.

उनकी साथ में सामने आई तस्वीरों और वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. हालांकि, उस समय साहिबा ने इन खबरों पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि हर बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए. 

अर्जुन कपूर को खास अंदाज में किया था बर्थडे विश

इसके बाद अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर साहिबा ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें ‘सबका बेस्ट फ्रेंड’ बताया था. साथ ही मजाक में लिखा था कि अब और वजन कम करना बंद करो और केक खाओ. इस पर अर्जुन ने जवाब दिया था, ‘तुम्हारे मेरे साथ जुड़ने का इंतजार है.’ उनके इस जवाब के बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं.

मलाइका अरोड़ा को डेट कर चुके हैं अर्जुन कपूर

बता दें कि अर्जुन कपूर इससे पहले एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों ने साल 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. हालांकि, करीब छह साल साथ रहने के बाद 2024 में दोनों अलग हो गए. उनका रिश्ता लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था.

अर्जुन और साहिबा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं. वहीं, साहिबा बाली एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर हैं. वो ‘लैला मजनू’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.



Source link

Related Posts

पहली फिल्म रही फ्लॉप, फिर एक फैसले ने बदल दी किस्मत, जानिए कैसे बॉलीवुड की ‘स्त्री’ बनीं श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर आज इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

आमिर खान को ऑफर हुआ था ‘साजन’ में संजय दत्त वाला रोल, जानें- सेट पर क्यों भड़के थे सलमान खान

साल 1991 में आई फिल्म ‘साजन’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और ये सुपरहिट साबित हुई…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 56 करोड़ से ज्यादा व्यूज

हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर ऑडियंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

आमिर खान ने ‘ललकारा’ के लिए शुरू की ट्रेनिंग, पत्नी गौरी संग नए घर में हुए शिफ्ट, जानें- कौन सा निभाएंगे किरदार

आमिर खान आखिरी बार 2025 में आई सितारे जमीन पर में दिखाई दिए थे. तब से फैंस सुपरस्टार…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top