Image

मुंबई में अच्छी ग्राहकी, दिल्ली में कम बिक्री


अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है मगर इस बार सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं जिससे खरीदारों में ज्यादा उत्साहन नहीं दिखा। कारोबारियों के मुताबिक मुंबई में मांग अच्छी रही मगर दिल्ली में बिक्री उम्मीद के…

Last Updated: अप्रैल 30, 2025 | 11:25 PM IST

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है मगर इस बार सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं जिससे खरीदारों में ज्यादा उत्साहन नहीं दिखा। कारोबारियों के मुताबिक मुंबई में मांग अच्छी रही मगर दिल्ली में बिक्री उम्मीद के अनुरूप नहीं बढ़ी। बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन को अक्षय तृतीया पर कम से कम 100 टन सोना बिकने की उम्मीद है। पिछले साल अक्षय तृतीया पर मुंबई में 82 टन सोना बिका था। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार जैन ने बताया कि इस बार आभूषणों के साथ गिन्नियों की भी भारी मांग देखी जा रही है। खरीदारी करने आए करीब 40 फीसदी ग्राहकों ने सोने के सिक्के खरीदे। दूसरी ओर दिल्ली में दुकानें सुनसान दिखाई दीं क्योंकि मांग 50 फीसदी तक घट गई हैं।

दिल्ली के ऑल बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न बाजारों में दुकानें शाम 7 बजे तक बंद हो गईं। मैंने अपनी ज्वैलरी की दुकान बंद कर दी और घर चला गया। उन्होंने कहा कि ग्राहक हल्के वजन के आभूषण खरीदना पसंद कर रहे थे, वहीं सोना महंगा होने से कुछ ग्राहकों को चांदी के सिक्के भी खरीदते देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।



Source link

Related Posts

सर्विस सेक्टर में 82% से ज़्यादा कंपनियां प्राइवेट लिमिटेड, NSO के पहले सर्वे में खुलासा

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 82.4 प्रतिशत कॉर्पोरेट सेवा इकाइयां प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां थीं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

FY26 में GDP ग्रोथ 6.5-6.7% रहने का अनुमान, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से मिलेंगे नए मौके: Deloitte

डेलॉयट ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि (GDP) के 6.5 से 6.7%…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के IAS अरविंद श्रीवास्तव बने राजस्व सचिव

अरविंद श्रीवास्तव ने वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव का पदभार बृहस्पतिवार को संभाल लिया। कर्नाटक कैडर के…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

GST Collection ऑल-टाइम हाई पर, 2.37 लाख करोड़ पहुंचा

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह अप्रैल में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर अबतक के…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top