• Home
  • खेल समाचार
  • मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
Image

मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?


आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस किस कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी.  ये सवाल अब क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा की बात बन गई है. टीम में कोच बदलने से लेकर खिलाड़ियों की अदला-बदली तक, कई मुद्दों पर अटकलें लगाई जा रही हैं.  मुंबई इंडियंस के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी इन चर्चाओं को बढ़ा दिया है. ऐसे में हार्दिक पंड्या के फ्यूचर और रोहित शर्मा की वापसी पर सबकी नजरें टिकी हैं.

मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक यूजर ने टीम को टैग करते हुए मीम शेयर किया था. इसमें नए कोच, कप्तान और खिलाड़ियों के ट्रेड से जुड़ी जानकारी का इंतजार करने की बात कही गई थी. फ्रेंचाइजी ने जवाब में ‘Loading…’ GIF पोस्ट किया. इसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि टीम जल्द कोई बड़ा ऐलान कर सकती है. लेकिन, इस जवाब से ये पता नहीं चलता कि मुंबई इंडियंस किस फैसले की घोषणा करने वाली है.

हार्दिक की जगह कौन संभालेगा कमान

हार्दिक पंड्या की कप्तानी को लेकर चर्चा ऐसे समय में हो रही है, जब टीम अगले सीजन की तैयारियों में जुटेगी. रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने की अटकलें भी सामने आई हैं. लेकिन, मुंबई इंडियंस ने कप्तानी बदलने या हार्दिक को टीम से ट्रेड करने की ऑफिसियल जानकारी नहीं की है. इसलिए फिलहाल किसी भी खिलाड़ी के फ्यूचर को लेकर पक्के तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी.

रोहित से कप्तानी लेकर हार्दिक को मिली थी जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. इसके बाद टीम की कमान उन्हें सौंप दी गई. इस फैसले से नाराज फैंस ने काफी प्रतिक्रिया दी थी. हार्दिक के पहले सीजन में मुंबई को भी निराशा हाथ लगी और टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही.

रोहित के नाम दर्ज हैं 5 खिताब

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं. उनकी अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते थे. 5 ट्रॉफी जिताने वाले रोहित को दोबारा कप्तान देखने की इच्छा कई फैंस जता रहे हैं. दूसरी तरफ, टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने भी आईपीएल 2027 से पहले फ्रेंचाइजी से अलग हो चुके हैं. अब मुंबई इंडियंस के अगले फैसलों का इंतजार है.

यह भी पढ़ें:

गेल से तलाक लेकर अलग हुई स्टार टेनिस खिलाड़ी, शेयर किया अपना पूरा दर्द



Source link

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 24 अक्तूबर को क्राइस्टचर्च…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया है. बड़ौदा क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 में कांटे की टक्कर हुई. सांसें रोक देने वाले इस मैच…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top