Image

फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा


कनाडा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे पंजाब की राजनीति पर सीधा असर पड़ेगा. कनाडा पुलिस ने पंजाब के वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को अरेस्ट किया है. वह कनाडा के सरी में हरप्रीत सिंह की फर्जी ID पर रह रहा था. बाठ पंजाब के तरनतारन जिला का रहने वाला है. उस पर विदेश से अपने सिंडिकेट को ऑपरेट करने का आरोप है. 

गैंगस्टर अमृत बाठ के खिलाफ पंजाब में यूएपीए समेत हत्या, हत्या की साजिश और एक्सटॉरशन के करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक केस दर्ज हैं. बाठ की पत्नी कंचनप्रीत पंजाब के तरनतारन से शिरोमणि अकाली दल की हलका इंचार्ज है.

अमृत के पास से मिले दो पासपोर्ट

जानकारी के मुताबिक कनाडा के वेंकूवर में गैंगस्टर बाठ से दो पासपोर्ट  मिले हैं. दोनों यूरोपीय देशों के बताए गए हैं. यह भी पता चला है कि कनाडा में बाठ के किसी करीबी ने ही उसकी सूचना पुलिस को दी.  सरी पुलिस सर्विस का कहना है कि अमृत बाठ को कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी के हवाले किया जाएगा. 

अमृतपाल बाठ का सियासी कनेक्शन?

इधर, जो सबसे चर्चा की बात है, वो अमृतपाल बाठ का सियासी कनेक्शन है. गैंगस्टर बाठ की पत्नी कंचनप्रीत कौर पंजाब पॉलिटिक्स में एक्टिव है. कंचनप्रीत की माँ सुखविंदर कौर रंधावा ने तरनतारन सीट पर उप चुनाव लड़ा था. अकाली दल ने उनको टिकट दिया था. वो उपचुनाव हार गईं थीं. उस चुनाव में भी कनाडा बेस्ड गैंगस्टर अमृत बाठ पर विरोधियों को वोट के लिए धमकाने का केस दर्ज हुआ था. 

गैंगस्टर अमृत बाठ की पत्नी कंचनप्रीत कौर अब अकाली दल की हलका इंचार्ज है. 2027 के विधानसभा चुनाव मे शिरोमणि अकाली दल कंचनप्रीत को तरनतारन से टिकट दे सकता है . इससे पहले उनका नाम एक विवाद में भी जुड़ा था, जिसमें अकाली नेता कंचनप्रीत को उपचुनाव के बाद 2025 में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. 

उन पर नेपाल के रास्ते भारत आने और उप चुनाव खत्म होते ही वापस लौट जाने का आरोप था. 2025 में कंचनप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर विवाद हुआ था. अमृतसर रूरल के तत्कालीन SSP को पंजाब सरकार ने सस्पेंड किया था.

 



Source link

Related Posts

Explained: सऊदी अरब में नजरुल और स्विटी की सजा पर अब तक क्या पता चला? माथे पर चुंबन या कुछ और…

सऊदी अरब के मक्का की मस्जिद में अश्लील हरकत करने पर फांसी देने वाला मामला गरमाता जा रहा…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?

बीते 24 घंटों में भारत से पाकिस्तान तक कई देशों की धरती कांप गई है. 24 घंटों में…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

इजराइल US के लिए है ‘पैरासाइट’! अराघची के कमेंट से अमेरिका में बढ़ेगी नाराजगी?

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इजराइल को अमेरिका के लिए एक ‘पैरासाइट’ कहा है. सैयद…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- ‘पाकिस्तानी सेना भारत को…’

पाकिस्तान में इस वक्त कई मोर्चों पर हिंसक घटनाएं देखने को मिल रही हैं. एक मोर्चे पर सीमा…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top