• Home
  • खेल समाचार
  • वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
Image

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 24 अक्तूबर को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इसी मैदान पर पहला टी20 मैच भी खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने जीता था. दूसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है, क्योंकि ईशान किशन चोटिल होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, दूसरे टी20 में टीम इंडिया एक नहीं बल्कि दो बदलाव कर सकती है.

क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में ही पहला टी20 मैच खेला गया था. कीवी टीम ने इस मैच में 225 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में मैच जीत लिया था. संजू सैमसन और नमन धीर भारत की जीत के हीरो रहे थे. अब इसी मैदान पर दूसरा टी20 भी खेला जाएगा. ऐसे में इस मैच के भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है. 

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

ईशान किशन चोटिल हुए तो सभी को लगा कि अब 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक्शन में दिखेंगे. हालांकि, इसकी संभावना काफी कम है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट ईशान की जगह शिवम दुबे को मौका दे सकती है. शिवम गेंदबाजी का विकल्प भी देंगे. दुबे को मौका मिलता है तो तिलक वर्मा तीन नंबर पर ईशान किशन की जगह खेल सकते हैं.

वरुण चक्रवर्ती को मिल सकता है मौका 

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले टी20 मैच में नहीं खेले थे. टीम मैनेजमेंट ने पिच को देखते हुए तीन तेज गेंदबाजों को तरजीह दी थी. हालांकि, स्पिनर्स ने भी हैगली ओवल की पिच पर अच्छी गेंदबाजी की थी. ऐसे में अब दूसरे टी20 में वरुण को मौका दिया जा सकता है. वैसे, भारत के तेज गेंदबाज पहले टी20 में बेअसर भी रहे थे.

दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे/वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती/मयंक यादव.

यह भी पढ़ें- 

महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला



Source link

Related Posts

मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?

आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस किस कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी.  ये सवाल अब क्रिकेट फैंस के…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया है. बड़ौदा क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 में कांटे की टक्कर हुई. सांसें रोक देने वाले इस मैच…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top