महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों पर 23 अक्टूबर को द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. राजनीतिक दलों ने इसके लिए कमर कस ली है. शुक्रवार (2 अक्टूबर) को कांग्रेस ने इनमें से 3 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया. पार्टी की ओर से नागपुर ग्रेजुएट्स डिवीजन, पुणे की शिक्षक डिवीजन और अमरावती शिक्षक सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनावों में नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट सीट से अभिजीत गोविंदराव वंजारी, पुणे डिवीजन टीचर सीट पर जयंत दिनकर और अमरावती टीचर सीट से प्रो. अदिति ऋषिकेश पोहरे को उम्मीदवार बनाया.
इन 5 सीटों पर होगा चुनाव
इस चुनाव में तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (औरंगाबाद, पुणे और नागपुर) और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (अमरावती और पुणे) शामिल हैं, जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है. ईसीआई (चुनाव आयोग) के जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किया जाएगा, नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है जबकि नामांकन की जांच 7 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी.
मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मौजूदा प्रतिनिधियों में औरंगाबाद डिवीजन से भानुदासराव सतीश चव्हाण (एनसीपी), पुणे डिवीजन से अरुण गणपति लाड (एनसीपी एसपी) और नागपुर डिवीजन से अभिजीत गोविंदराव वंजारी (कांग्रेस) शामिल हैं.
वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में अमरावती डिवीजन से किरण रामराव सरनाइक (निर्दलीय लेकिन आधिकारिक तौर पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में सहयोगी सदस्य के रूप में शामिल) और पुणे डिवीजन से जयंत दिनकर आसगांवकर (कांग्रेस) सदस्य हैं.
महायुति गठबंधन में चर्चा शुरू
चुनाव की घोषणा ने महायुति गठबंधन के भीतर चर्चा शुरू कर दी है क्योंकि गठबंधन के सभी घटक दल पढ़े-लिखे और प्रभावशाली वोटर्स के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए उत्सुक हैं. बीजेपी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों को अपना पारंपरिक वोट बैंक मानती है, क्योंकि उसने ऐतिहासिक रूप से पुणे और नागपुर जैसी सीटों का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से किया.
CJP के आशुतोष रांका ने कहा, ‘…तो हमने अमेरिका को बोला था तू कौन है बे’














