Image

मसूद पेजेश्कियान की ट्रंप से होगी भेंट? US राष्ट्रपति ने क्या दिया संकेत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों में यह मुलाकात अहम होगी।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह इस हफ्ते ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात करने के लिए तैयार हो सकते हैं. दरअसल, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र की महासभा (UNGA) में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राज्य न्यूयॉर्क में रहेंगे. इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की मुलाकात होने को लेकर संभावनाएं जताई जा रही हैं.

इस संबंध में जब फॉक्स न्यूज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया कि क्या वो UNGA के दौरान ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए तैयार हैं? तब उन्होंने इशारों में जवाब दिया कि वह शायद इस हफ्ते न्यूयॉर्क में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात के लिए तैयार हो सकते हैं. उन्होंने यह संकेत ऐसे समय पर दिया है, जब वाशिंगटन ईरान के खिलाफ अपनी अगली सैन्य कार्रवाई की प्लानिंग कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ तेहरान अमेरिका करीब 7 महीने से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अपनी कई शर्तें सामने रख रहा है.

इसके अलावा, ईरानी सेना ने यह धमकी भी दी है कि अमेरिका की तरफ से किसी भी नए हमले का जवाब इलाके में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और हितों पर कार्रवाई के तौर पर दिया जाएगा.

US ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को दी न्यूयॉर्क आने की मंजूरी

न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की उच्च स्तरीय बैठक की मुख्य बहस इस हफ्ते मंगलवार (22 सितंबर) से अगले हफ्ते सोमवार (28 सितंबर) तक होने वाली है और पेजेश्कियान के इसमें शामिल होने की उम्मीद है. ट्रंप प्रशासन ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को इस बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका आने की अनुमति दी है, जिसमें ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं. 

अगर दोनों देशों के नेताओं की भेंट इस बैठक के दौरान हो जाती है, तो आगे चलकर दोनों की मुलाकात के लिए अलग से किसी समिट के आयोजन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दोनों देशों के राष्ट्रपति यूएन की बैठक के लिए एक ही शहर में मौजूद होंगे, जिससे आमने-सामने बातचीत करने का मौका मिल सकता है. उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच बातचीत मुख्य रूप से मध्यस्थों के जरिए हो रहा है. 

यह भी पढ़ेंः रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं



Source link

Related Posts

ब्रिटेन में त्वचा के रंग के आधार पर नागरिकता! पूर्व PM सुनक ने दी चेतावनी

यूके के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक बार फिर रेसिज्म पर बहस छेड़ दी है. उन्होंने देश…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

उत्तर कोरिया की अमेरिका को चेतावनी, कहा- हमारी संप्रभुता का करें सम्मान

उत्तर कोरिया ने सोमवार को अमेरिका के नेतृत्व वाले बहुपक्षीय प्रतिबंध निगरानी समूह (MSMT) की हालिया रिपोर्ट को…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

UNGA में भाग लेने ईरानी राष्ट्रपति US की धरती पर रखेंगे कदम, ट्रंप ने दी मंजूरी

Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom ट्रंप ने ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात का…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

ट्रंप वो करेंगे जो 64 साल के इतिहास में नहीं हुआ, जिनपिंग से मीटिंग क्यों खास?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर के दौरान यूएस दौरे पर होंगे. करीब 11 साल…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top