• Home
  • ताजा खबरें
  • मथुरा: प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर लगे लापता लोगों के पोस्टर, पुलिस पर उठे सवाल
Image

मथुरा: प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर लगे लापता लोगों के पोस्टर, पुलिस पर उठे सवाल


मथुरा स्थित प्रेमानंद महाराज के केलि कुंज आश्रम को लेकर चर्चा बढ़ गई है. दरअसल आश्रम के बाहर लापता लोगों के परिजनों ने पोस्टर लगा दिए हैं. अपने लोगों की तलाश में केली गुंज आश्रम पहुंच रहे परिजनों ने केलि कुंज आश्रम के आसपास अपने लापता लोगों के पोस्टर लगाए हैं. लापता लोगों के पोस्टर लगने से वृंदावन में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.

वहीं अब लोग प्रेमानंद महाराज के आश्रम के सेवायतों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी मथुरा पुलिस शांत बैठी नजर आ रही है. परिजनों के आरोपों का भी मथुरा पुलिस पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. लापता लोगों के परिजनों का केलि कुंज आश्रम पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है.

आधा दर्जन लोगों के लापता होने का मामला

बता दें कि अब तक लगभग आधा दर्जन लोगों के लापता होने के मामले सामने आ चुके हैं. जब लापता लोगों के परिजन केलि कुंज आश्रम पहुंचकर अपने लोगों के बारे में आश्रम के सेवादारों से पूछताछ करते हैं तो उनके साथ मारपीट और बदतमीजी की जाती है. परिजनों के साथ मारपीट और बदतमीजी करने के नए-नए वीडियो रोजाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

मथुरा पुलिस पर खड़े हो रहे सवालिया निशान

ऐसे में अब मथुरा पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं. सवाल है कि मथुरा पुलिस क्या कर रही है? पुलिस किसी और रसिक दुलारी शरण जैसी घटना का इंतजार कर रही है। जब इस पूरे मामले में एसपी सिटी मथुरा राजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

एसपी ने लापता बच्चों के परिजनों को लेकर कहा कि आश्रम नहीं थाने या पुलिस चौकी पर आकर शिकायत करें. बता दें कि लापता बच्चों के परिजन लगातार प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलि कुंज पर पहुंच रहे हैं. बच्चों की तलाश मे आने वाले लोगों के साथ आश्रम के जुड़े लोगों द्वारा अभद्रता पर एसपी सिटी ने कहा कि आश्रम और वहां आने वाले लोगों से है अपील है कि पुलिस पर भरोसा रखें और शांति बनाए रखें.

एसपी सिटी ने बताया कि जैसे हाथरस के अनुज चौधरी को लेकर उसके परिजनों और हाथरस पुलिस ने हमसे सहयोग मांगा उसी तरह से सबके साथ सहयोग करेंगे. फिलहाल घटना के बाद से ही आश्रम को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं.

अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’



Source link

Related Posts

RLM विधायकों के बागी तेवर पर संतोष सुमन बोले- ‘उपेंद्र कुशवाहा सक्षम…’

बिहार में आठ एमएलसी सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सियासी हलचल तेज हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

थाईलैंड की युवती का कानपुर के युवक पर 60 लाख की ठगी का आरोप, कहा- ‘धर्म परिवर्तन…’

थाईलैंड की एक युवती ने कानपुर के एक युवक पर शादी, 60 लाख की कथित ठगी और धर्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

मुंबई: डोसे में निकला चूहा, वीडियो वायरल कर रेस्टोरेंट मालिक से मांगे 25 लाख, FIR

मुंबई के बोरीवली में डोसे के अंदर कथित तौर पर चूहा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

7 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा? यूपी-बिहार सहित इन 21 राज्यों में तेज बारिश, IMD का अलर्ट

7 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा? 21 राज्यों में आंधी के साथ बारिश 7 अक्टूबर: यूपी में कहां-कहां…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top