Image

मई में अमेरिका से व्यापार पर बात 


भारत और अमेरिका जल्द से जल्द व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कवायद कर रहे हैं।  वाणिज्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दोनों पक्ष मई के दूसरे पखवाड़े तक बातचीत शुरू करने की तैयारी…

Last Updated: अप्रैल 15, 2025 | 11:07 PM IST

भारत और अमेरिका जल्द से जल्द व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कवायद कर रहे हैं।  वाणिज्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दोनों पक्ष मई के दूसरे पखवाड़े तक बातचीत शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। 

इस सप्ताह सेक्टर से संबंधित वर्चुअल चर्चा शुरू होगी। यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव (यूएसटीआर) के दल की नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के बातचीत के दायरे (टीओआर) को पिछले महीने अंतिम रूप दिया गया था और उस पर हस्ताक्षर हुए थे। 

भारत इस समझौते में शुल्क बाधाओं के साथ गैर शुल्क बाधाओं पर भी नजर बनाए हुए है। अगर इन बाधाओं को दोनों पक्ष खत्म कर देते हैं तो दोनों देशों के बीच व्यापार में तेज बढ़ोतरी होगी।  दोनों पक्ष उम्मीद कर रहे हैं कि समझौते के पहले चरण को इस साल सितंबर-अक्टूबर तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जिसका लक्ष्य 2030 तक दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाकर दोगुने से ज्यादा 500 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। दोनों देश अगले 90 दिन के भीतर अंतरिम व्यापार समझौता करने की भी संभावना तलाश रहे हैं, जिससे चल रही बातचीत में प्रगति और परस्पर लाभदायक परिणाम आ सकें।



Source link

Related Posts

Trump Tariff से डरना क्यों जरूरी, सबसे ज्यादा सवा 11 लाख करोड़ का है India- US Trade

वित्त वर्ष 2024-25 में अमेरिका लगातार चौथी बार भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रहा जिससे…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Finance Ministry की PSU Bank’s CMDs के साथ होने वाली अहम बैठक को लेकर बड़ा अपडेट…

वित्त मंत्रालय ने वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Trump Tariff पर moody’s की कड़ी चेतावनी, पढ़ें 90 दिन बाद क्या होगी दुनियाभर में कारोबार की हालत

रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी शुल्क से कर्ज की स्थिति कमजोर होगी…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा चिंताजनक

डंपिंग की बढ़ती चिंता के बीच वित्त वर्ष 2025 में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top