Image

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वाह में पुलिस चेक प्वाइंट के पास सुसाइड ब्लास्ट, 11 की मौत


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चेकप्वाइंट्स में ब्लास्ट हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. मरने वालों में 8 पुरुष, 2 महिला और एक बच्चा शामिल है. इसके अलावा 20 अन्य घायल भी हैं, जिसमें पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. जिस चेक पोस्ट पर ब्लास्ट हुआ है उसका इस्तेमाल पुलिस डीआई खान-क्वेटा मार्ग पर सुरक्षा और जांच के लिए करती है.

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सीमा के पास डेरा इस्माइल खान के दराजिंदा स्थित ‘अमन मेला’ पुलिस चेकपोस्ट पर यह धमाका हुआ. घायलों में पुलिसकर्मियों, कस्टम अधिकारियों के साथ दो आम नागरिक भी शामिल हैं. धमाके के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. रेस्क्यू टीमों ने मलबे में फंसे लोगों को निकाला. घटना के बाद बम निरोधक दस्ते को धमाके के कारण  पता लगाने के लिए भेजा गया.

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कई धमाके हुए

इस हमले पर खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंडी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से डिटेल रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने घायलों को हर संभव मेडिकल हेल्प देने का निर्देश दिया. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल के महीनों में इस तरह के कई हमले हुए जिसमें सुरक्षा बलों और पुलिस को लगातार निशाना बनाया गया. पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) के आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ अगस्त महीने में यहां 54 ऐसी घटनाएं दर्ज की गई है. इस क्षेत्र में प्रशासन ने आतंकवाद विरोधी अभियानों को और तेज कर दिया है.

डॉन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस महीने डेरा इस्माइल खान के दराबा क्षेत्र में पुलिस ने टीटीपी के एक हमले को नाकाम कर दिया था, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि, 18 सितंबर को कोहाट की पुरानी पुलिस लाइन में हुए एक बड़े हमले में 23 लोगों की जान चली गई और लगभग 100 लोग घायल हो गए. इन हमलों के जवाब में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा से सटे इलाकों में एयरस्ट्राइक किया था.



Source link

Related Posts

बांग्लादेश के PM तारिक रहमान ने नवाज शरीफ से की मुलाकात, क्या करने वाले हैं नया खेल?

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात हुई. पाकिस्तान के…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

‘रोहिंग्या को जल्द भेजे जाएं वापस, तभी…’, UNGA में बोले बांग्लादेशी PM तारिक रहमान

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रोहिंग्या को लेकर बड़ा बयान दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

‘AI का ‘सुपर इंटेलिजेंस’ नाम पसंद आया..’, जिनपिंग से मुलाकात पर ट्रंप का बयान

अमेरिका दौरे पर पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बैठक…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

रावलपिंडी मार्च से पहले इमरान खान के बेटे को सताया डर, बोले- ‘पिता की जान को खतरा…’

27 सितंबर को पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग के सिलसिले में होने वाले…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top