Image

Finance Ministry की PSU Bank’s CMDs के साथ होने वाली अहम बैठक को लेकर बड़ा अपडेट…


वित्त मंत्रालय ने वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ बैठक में बदलाव किया है और अब यह छह मई को होगी। इससे पहले यह बैठक 17 अप्रैल को होनी थी। …

Last Updated: अप्रैल 16, 2025 | 7:34 PM IST

वित्त मंत्रालय ने वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ बैठक में बदलाव किया है और अब यह छह मई को होगी। इससे पहले यह बैठक 17 अप्रैल को होनी थी। 

सूत्रों ने बताया कि बैठक में बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जन धन योजना और मुद्रा योजना सहित सरकार की प्रमुख योजनाओं के लक्ष्यों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक की अध्यक्षता वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू करेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए पीएम मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया और पीएम स्वनिधि योजनाओं सहित वित्तीय समावेश की प्रमुख योजनाओं के लक्ष्यों पर भी चर्चा होगी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 1.29 लाख करोड़ रुपये का अबतक का सबसे अधिक शुद्ध लाभ कमाया है। यह सालाना आधार पर 31.3 प्रतिशत अधिक है। 

आलोच्य अवधि के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन में रिकॉर्ड शुद्ध लाभ, बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता और पर्याप्त पूंजी भंडार जैसे प्रमुख वित्तीय मापदंडों के मामले में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। 

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Article Detail

 

Article Detail

 



Source link

Related Posts

Trump Tariff पर moody’s की कड़ी चेतावनी, पढ़ें 90 दिन बाद क्या होगी दुनियाभर में कारोबार की हालत

रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी शुल्क से कर्ज की स्थिति कमजोर होगी…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा चिंताजनक

डंपिंग की बढ़ती चिंता के बीच वित्त वर्ष 2025 में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Moody’s ने भारत का ग्रोथ अनुमान घटाया, निवेश पर मंडराया संकट

मूडीज रेटिंग्स ने अमेरिका के नए सिलसिलेवार शुल्कों के मद्देनजर कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए भारत के…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

सामान्य से अधिक बारिश का मतलब कम महंगाई नहीं

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 2025 में कुल मिलाकर देश में औसत बारिश ‘सामान्य से…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top