• Home
  • खेल समाचार
  • भारत-न्यूजीलैंड दूसरा ODI उसी मैदान पर, जहां टूटते-टूटते बचा था रोहित शर्मा का 264 का रिकॉर्ड
Image

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा ODI उसी मैदान पर, जहां टूटते-टूटते बचा था रोहित शर्मा का 264 का रिकॉर्ड


भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर, शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा. यहां स्थित हेनरी स्टेडियम एक ऐतिहासिक पारी का गवाह रहा है. 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा था, उस टूर्नामेंट के दौरान न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन बनाए थे. गुप्टिल आज भी न्यूजीलैंड के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में डबल सेंचुरी लगाई है.

शनिवार शाम 7:30 बजे से वेलिंगटन स्थित हेनरी स्टेडियम पर भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. क्या एक बार फिर इस मैदान में फिर से कोई खिलाड़ी डबल सेंचुरी लगा सकता है? आखिर कैसा रहेगा पिच का हाल, क्या बल्लेबाजों के लिए पिच स्वर्ग साबित होगी और कितना है इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर?

टूटते-टूटते बचा था रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 264 रन बनाए थे. यह आज भी ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. उसके करीब 4 महीने बाद ही वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 2015 वर्ल्ड कप का क्वार्टरफाइनल मैच खेला गया. न्यूजीलैंड ने उस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 393 रन बनाए थे. 

मार्टिन गुप्टिल ने ओपनिंग की और अंत में 237 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. गुप्टिल जिस अंदाज में खेल रहे थे रोहित शर्मा का 264 रन का रिकॉर्ड टूटना लगभग तय लग रहा था. मगर न्यूजीलैंड की पारी के 50 ओवर पूरे हो चुके थे. गुप्टिल ने अपनी 237 रन की पारी में 24 चौके और 11 छक्के लगाए.

कैसा रहेगा पिच का हाल?

हेनरी स्टेडियम की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती रही है. चाहे यहां 2015 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने 393 रनों का स्कोर खड़ा किया हो, लेकिन यह मैदान बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेता रहा है. यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर सिर्फ 233 रन है.

स्पिनरों को यहां कम मदद मिलती है, लेकिन शुरुआत में फास्ट बॉलर्स को जबरदस्त मूवमेंट मिल सकती है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए सेट होना ही एक बड़ी चुनौती होगी. इस मैदान पर साल 2015 के बाद कभी भी एक पारी में 300 रन नहीं बने हैं. पिछले 10 साल में हेनरी स्टेडियम पर सर्वोच्च स्कोर 283 रन का रहा है.

यह भी पढ़ें:

CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी



Source link

Related Posts

सिराज की एंट्री पक्की! नीतीश रेड्डी बाकी मैचों से हुए बाहर, दूसरे ODI से पहले जानें ताजा अपडेट

पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. दूसरा ODI मैच शनिवार, 7 नवंबर…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे ODI में बारिश के कितने प्रतिशत चांस? जानें मौसम का हाल

भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ते-चढ़ते रह गया था. उस मुकाबले में टीम…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट सिलहट में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन के…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

सहवाग के बेटे आर्यवीर की दमदार पारी, 10 विकेट से जीता भारत; नेपाल को चटाई धूल 

अंडर-19 एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ने नेपाल के खिलाफ पहला मुकाबला खेला. शुक्रवार (06 नवंबर) को…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top