• Home
  • खेल समाचार
  • भारत ने NZ के खिलाफ जीता हुआ टेस्ट गंवाया, कप्तान शुभमन गिल बोले- ‘पता था कि…’
Image

भारत ने NZ के खिलाफ जीता हुआ टेस्ट गंवाया, कप्तान शुभमन गिल बोले- ‘पता था कि…’


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ. वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया मुकाबला पांचवें दिन (23 नवंबर, रविवार) ड्रॉ के नतीजे पर पहुंचा. मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ एक पारी में बैटिंग की और 720/9 रन बनाकर पारी घोषित की. इस बड़े टोटल के साथ एक वक्त पर टीम इंडिया की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन पांचवें दिन न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने पूरा मैच पलट दिया. मैच के बाद भारत के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्हें पता था कि यह चुनौतीपूर्ण होगा. 

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में शुभमन गिल ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें पता था कि उस पिच पर दस विकेट लेना एक चुनौती होगी. लेकिन मुझे लगता है कि हमें मौके मिले थे, बीच-बीच में कुछ मौके आए और जब लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज खेल रहे हों, तो आप कभी पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि क्या होगा. इसलिए मुझे लगता है कि फील्डिंग के लिहाज से हमारा दिन काफी अच्छा रहा.”

शुभमन गिल पूरे मैच से कितने संतुष्ट?

गिल ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा. घर से दूर खेलते हुए, हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी. पहली पारी में जब हम गेंदबाजी करने उतरे, तब भी हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. फिर बल्लेबाजी में भी सभी ने अपना योगदान दिया. भले ही केवल दो शतक लगे, लेकिन हमने कुल मिलाकर लगभग 700 रन बनाए, जो कि बहुत बड़ी बात है”

ऐसा रहा मैच का हाल 

न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करने के बाद 368/10 रन पर ऑलआउट हुई. जवाब में टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 720/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. केएल राहुल 136 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. ऋषभ पंत ने 10 चौके और 6 छक्के लगाकर 128 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 239/5 रन बनाकर मैच ड्रॉ करवा लिया. 

 

यह भी पढ़ें: IND-NZ टेस्ट ड्रॉ के बाद इतनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, भारत को तगड़ा नुकसान; न्यूजीलैंड भी फिसला



Source link

Related Posts

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट? नोट कर लें तारीख

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. इस सीरीज में कुल दो ही मुकाबले…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

15000 रन, कीरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास; सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने की लिस्ट में शुमार 

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने नया इतिहास लिख दिया. उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 15000 रन…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे जमशेद आलम, T20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट से मचाया तहलका

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रविवार को जमशेद आलम ने लगातार 4 विकेट लेकर इतिहास रचा, वह ऐसा…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

इसी महीने फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, वैभव-हर्षित ले सकते हैं से बदला

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार को हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर सेमीफाइनल…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top