• Home
  • खेल समाचार
  • भारत के हाथ से फिसला गोल्ड, अंतिम पंघाल को फाइनल में मिली हार; जीता सिल्वर
Image

भारत के हाथ से फिसला गोल्ड, अंतिम पंघाल को फाइनल में मिली हार; जीता सिल्वर


एशियन गेम्स 2026 में शनिवार (03 अक्टूबर) को भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल को महिलाओं का कुश्ती 53 किग्रा कैटेगरी फाइनल गंवाना पड़ा. गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय पहलवान ने जापान की मो कियोका के खिलाफ 1-9 से हार का सामना किया. इसके साथ अंतिम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. इस तरह भारत के हाथों से एक और गोल्ड फिसल गया.

पहले हाफ में अंतिम पंघाल बिल्कुल ही फ्लॉप नजर आईं. वह कोई प्वाइंट हासिल नहीं कर सकीं. जापानी पहलवान ने पहले हाफ में 2 प्वाइंट्स हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली थी. दूसरे हाफ में भी मो कियोका का दबदबा देखने को मिला. यहां जापानी खिलाड़ी ने 7 प्वाइंट्स अपने नाम किए, जबकि भारतीय पहलवान सिर्फ 1 ही प्वाइंट अपने नाम कर सकीं. इस तरह फुल टाइम के बाद स्कोर 1-9 का रहा.

पिछले यानी 2023 के एशियाई खेलों में अंतिम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इस बार उन्होंने सिल्वर पर कब्जा किया है. भले ही वह गोल्ड नहीं जीत सकीं, लेकिन उन्होंने अपना कद जरूर बढ़ाया है. एशियाई खेलों के इस एडीशन में पदक जीतने वाली अंतिम इकलौती भारतीय महिला पहलवान हैं. 

भारत का 27वां सिल्वर 

यह मौजूदा एशियाई खेलों में भारत का 27वां सिल्वर मेडल है. वही कुश्ती में यह सिर्फ दूसरा सिल्वर है. इससे पहले नितेश ने पुरुषों की मेंस ग्रीको रोमन 97 किलोग्राम श्रेणी में सिल्वर पर कब्जा किया था. इसके अलावा कुश्ती में 2 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज भी आ चुके हैं. तीनों कैटेगरी के मेडल मिलाकर अंतिम इकलौती महिला पहलवान नजर आ रही हैं. 

भारत का 85वां मेडल 

यह भारत के लिए ओवरऑल 85वां मेडल रहा. इसके साथ भारतीय दल मेडल टैली में चौथे पायदान पर आ गया है. अब तक भारत के खाते में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज आ चुके हैं. टैली में चीन पहले पायदान पर है. चीन के कुल मेडल 340 हैं, जिसमें 168 गोल्ड, 89 सिल्वर और 83 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

 

यह भी पढ़ें: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड





Source link

Related Posts

वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम की पकड़ बहुत मजबूत हो चुकी है. फिर भी अगर कहा जाए कि…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर

पाकिस्तान ए को हराने के लिए इंडिया ए को 314 रनों का लक्ष्य मिला है. पाक टीम ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के BJP ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीति में कदम रख दिया है. शनिवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से भारतीय…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन

जब बाकी सब बल्लेबाज फ्लॉप हो रहे थे, तब अभिषेक शर्मा ने जुझारू अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली.…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top