‘हनुमान अंश’फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म की कमाई इतनी बंपर हो रही है कि हर दिन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं. इस फिल्म को थियेटर में चलते हुए 45 दिन हो चुके हैं और अपने सातवें हफ्ते में इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है और नया ऑल-टाइम रिकॉर्ड बना दिया है.
‘हनुमान अंश’ ने 7वें वीकेंड में इतना कलेक्शन कर लिया है कि 6 ब्लॉकबस्टर फिल्में भी इस रेस में काफी पीछे छूट चुकी हैं.
‘हनुमान अंश’ ने सातवें वीकेंड में कितना कमाया?
कमाई के आंकड़े जारी करने वाली वेबसाइट कोईमोई के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने अपने 7वें वीकेंड के दौरान शानदार 28.5 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है.
‘हनुमान अंश’ ने किन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा
इस कमाई के साथ ही इस फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ ‘स्त्री 2’ सहित बॉलीवुड की 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मो को बहुत पीछे छोड़ दिया. आपको बताते हैं कि हिंदी सिनेमा में 7वें वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड किन फिल्मों के पास है-
- धुरंधर- 9.95 करोड़
- स्त्री 2- 6.04 करोड़
- बाहुबली 2- 5.00 करोड़ (हिंदी)
- छावा- 4.55 करोड़
- गदर 2- 2.80 करोड़
- दृश्यम 2- 4.31 करोड़
- दंगल- 1.02 करोड़
‘हनुमान अंश’ की कहानी क्या है
‘हनुमान अंश’ की कहानी बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित है. इसे ऑडियंस ने बहुत प्यार दिया है. रिलीज के समय तो फिल्म ने कम कमाई की लेकिन बाद में वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत इसे बहुत फायदा मिला.अब बॉक्स ऑफिस पर हर रोज ये बहुत ही शानदार कमाई कर रही है.
थियेटर में चल रही फिल्म मिर्जापुर, हैवान, दायरा, वाइब जैसी फिल्मों से बहुत ज्यादा कलेक्शन कर रही है.

प्रॉफिट की बात करें तो फिल्म 2 करोड़ से भी कम बजट में बनी है. कोईमोई के अनुसार इसका बजट करीब 1.8 करोड़ है. ये फिल्म इंडिया में 271.88 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है. इस तरह हनुमान अंश प्रॉफिट 15,004% से ज्यादा का प्रॉफिट मेकर्स को दे चुकी है.
ये फिल्म जल्दी ही वर्ल्डवाइड 350 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है.
‘हनुमान अंश’ कास्ट
‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. शोभिनव सत्य इसमें नीम करोली बाबा की भूमिका में दिखे हैं.फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों में चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगेअनिल रस्तोगी हैं.


















