• Home
  • ताजा खबरें
  • बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
Image

बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?


उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी जब गांव विसुन्धरा निवासी दो दोस्तों का फांसी लगे शव पेड़ से लटका मिले. मृतकों की पहचान सुमित और प्रियांशु के रूप में हुई. दोनों मंगलवार (20 अक्टूबर) को सुबह घर से निकले थे. युवकों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है.

उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर दो दोस्तों की मौत कैसे हुई ? ये हत्या है या आत्महत्या ?

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक नोएडा में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे और दशहरा की छुट्टी पर आए हुए थे. मंगलवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे , लेकिन जब देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों की बेचैनी बढ़ी. शाम छह बजे से दोनों के मोबाइल ऑफ थे. जिसके बाद गांव के जंगल में दोनों के शव फंदे से झूलते मिले.

परिजनों ने बताया कि घर से दोनों सामान्य हालत में निकले थे, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ ? ये किसी की समझ में नहीं आ रहा. दोनों के परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

सीओ सिटी प्रखर पांडे ने बताया कि दो युवकों के शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.  इसके अलावा परिजनों से पूछताछ की जा रही है. अभी इन मौतों की वजह स्पष्ट नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

उधर दो दोस्तों की मौत से पूरे गांव में मातम और सन्नाटा है, किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि आखिर दोनों ने ये कदम क्यों उठाया ? या फिर इस मौत के पीछे की असल वजह क्या है ?

यह भी पढ़ें: ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, BJP का सपा प्रमुख पर हमला



Source link

Related Posts

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास का मजाकिया अंदाज वायरल…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘भाषा अनेक, भाव एक’ के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’

नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय का प्रांगण बुधवार को सनातन संस्कृति और युवा ऊर्जा के संगम…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बेहद भयावह मामला सामने आया है. जहां पहले एक शख्स को कार से…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है’, राज ठाकरे के बयान से सनसनी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस में कई मुद्दों पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top