हरियाणा में बीएड करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है. बीएड सत्र 2026-27 में कुछ सीटें खाली रह जाने के बाद अब इन सीटों को भरने के लिए दोबारा फिजिकल काउंसलिंग कराई जा रही है. राजकीय शिक्षण महाविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रवेश फॉर्म की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. ऐसे विद्यार्थी, जो पहले प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे या जिनका एडमिशन नहीं हो सका, उनके लिए यह मौका महत्वपूर्ण हो सकता है.
जारी शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थी 23 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रवेश फॉर्म भर सकेंगे. इसके बाद कॉलेज की ओर से प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी. मेरिट सूची 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी. सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को आगे की एडमिशन प्रोसेस के लिए निर्धारित तारीखों में संबंधित शिक्षण संस्थान में पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी होगी.
23 अक्टूबर तक पूरा करना होगा आवेदन
बीएड की खाली सीटों पर दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद निर्धारित प्रवेश फॉर्म भरना जरूरी होगा. आवेदन की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर रखी गई है. ऐसे में अभ्यर्थियों को आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करना बेहतर होगा. आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों और अन्य जरूरी जानकारी को सही तरीके से भरना होगा. किसी भी तरह की गलती होने पर आगे की एडमिशन प्रोसेस में परेशानी हो सकती है.
24 अक्टूबर को जारी होगी मेरिट लिस्ट
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज की ओर से अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी. यह सूची 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी. अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे निर्धारित समय पर मेरिट सूची जरूर देखें. मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद ही संबंधित अभ्यर्थी को आगे की प्रक्रिया के लिए कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी.
यह भी पढ़ें: UP PGT 2026 आवेदन में सुधार के लिए खुली करेक्शन विंडो, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
साइंस-मैथ्स में अभी भी सीटें खाली
राजकीय शिक्षण महाविद्यालय की दाखिला प्रभारी हरीकेश कुमार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पहले की दो काउंसलिंग के बाद साइंस/मैथ्स श्रेणी में कुल 9 सीटें खाली रह गई हैं. इन्हीं सीटों को भरने के लिए अब फिजिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया आयोजित की जा रही है. बीएड में एडमिश लेने की इच्छा रखने वाले पात्र विद्यार्थियों के लिए यह खाली सीटें एक अतिरिक्त अवसर हैं.
यह भी पढ़ें: इन पांच भर्तियों पर आवेदन आज हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे करें आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

















