• Home
  • खेल समाचार
  • बुमराह को लेकर BCCI और अगरकर आमने-सामने, गायकवाड़ पर भी बवाल
Image

बुमराह को लेकर BCCI और अगरकर आमने-सामने, गायकवाड़ पर भी बवाल


अजीत अगरकर को लेकर नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. रोहित शर्मा को लेकर BCCI के टॉप अधिकारियों और वीवीएस लक्ष्मण के साथ मतभेदों को अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने का कारण बताया जा रहा है, लेकिन असली विवाद जसप्रीत बुमराह को लेकर था. अगरकर 2023 में चीफ सेलेक्टर बने थे, तभी से उनके बीसीसीआई अधिकारियों के साथ संबंध खराब होने लगे थे.

अगरकर जब चीफ सेलेक्टर बनने के बाद दूसरी मीटिंग में शामिल हुए थे, तभी दिक्कतें पैदा होने लगी थीं. ऋतुराज गायकवाड़ और जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपे जाने को लेकर अगरकर और बीसीसीआई का एडमिनिस्ट्रेशन आमने-सामने था.

गायकवाड़-बुमराह पर बवाल

यह बात साल 2023 की है, जब अगस्त महीने में भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करने वाली थी. उससे अगले महीने एशिया कप होने वाला था. ऐसे में अगरकर चाहते थे कि ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान बनें, लेकिन बीसीसीआई इस फैसले से सहमत नहीं था. कप्तानी के लिए बोर्ड की पसंद जसप्रीत बुमराह थे, जो करीब एक साल तक टीम से बाहर रहने के बाद वापस आ रहे थे.

अगरकर का तर्क था कि बुमराह पर अतिरिक्त दबाव नहीं डाला जाना चाहिए, जिससे उनके वर्कलोड पर असर पड़े. बीसीसीआई ने अगरकर के विचारों को दरकिनार करते हुए बुमराह को कप्तानी सौंपी. बोर्ड का कहना था कि बुमराह खुद कप्तान बनने के प्रति दिलचस्पी दिखा रहे हैं, इसलिए उन्हीं को कप्तान बनाया जाएगा. भारत ने आयरलैंड के खिलाफ वह तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से जीती थी. सीरीज का आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI सीरीज में बेंच पर रहेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, प्लेइंग-11 में नहीं मिलेगा मौका!

BCCI ने निकाला, या खुद जाना चाहते हैं अगरकर

बीसीसीआई ने अजीत अगरकर को चीफ सेलेक्टर पद से हटाने की अधिकारी जानकारी नहीं दी है. मगर यह लगभग तय है कि अगरकर चीफ सेलेक्टर पद पर नहीं रहेंगे. द टेलीग्राफ के मुताबिक बोर्ड अगरकर को एक्सटेंशन देने के पक्ष में नहीं था, लेकिन वह अपने इरादों को लेकर टाल-मटोल जरूर कर रहा था.

वहीं जब रोहित शर्मा का लॉर्ड्स किस्सा शुरू हुआ, तब बोर्ड ने आगे आकर स्टेटमेंट जारी कर दिया था. दरअसल चयन समिति रोहित शर्मा को बता चुकी थी कि उन्हें आगे के प्लान में शामिल नहीं किया जाएगा. इसी बीच लॉर्ड्स मैदान पर उनके आखिरी मैच की अफवाहों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया. तभी बीसीसीआई ने इस मामले में दखल दिया, जिसके बाद अगरकर ने बोर्ड अधिकारियों को बताया कि वह बतौर चीफ सेलेक्टर अपने कॉन्ट्रैक्ट में एक्सटेंशन नहीं चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:

यूपी के अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे क्रिकेटर मोहम्मद शमी? जानें वायरल दावे का सच



Source link

Related Posts

रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता

भारत और जापान के बीच इकलौता टी20 मंगलवार (22 सितंबर) को जापान के सानो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

22 सितंबर को जापान में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कहां और कैसे देखें लाइव

22 सितंबर को भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए दिन की शुरुआत ही क्रिकेट के साथ होने वाली है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे जीत की दहलीज पर खड़ी थी, एक के बाद एक गिरते…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में बेंच पर रहेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, प्लेइंग-11 में नहीं मिलेगा मौका!

वेस्टइंडीज की टीम इसी महीने भारत दौरे पर आएगी. भारत में वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top