• Home
  • खेल समाचार
  • बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
Image

बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम


भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच आज से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है. पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में बारिश का साया है, तेज हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान है. जानिए आज लखनऊ में मौसम कैसा रहेगा? बारिश की कितनी संभावना है? 

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी20 भारत और वेस्टइंडीज के ही बीच 2018 में खेला गया था, तब टीम इंडिया ने 71 रनों से जीत दर्ज की थी. भारत ने यहां खेले अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की, वेस्टइंडीज ने यहां खेले 4 मैचों में सिर्फ 1 जीता है और 3 मैच हारे हैं.

भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st T20 में कैसा रहेगा मौसम?

आज लखनऊ में बारिश की संभावना है. मैच 7 बजे शुरू होगा, हालाँकि  तब बारिश की संभावना सिर्फ 5 प्रतिशत है, लेकिन दोपहर में संभावना 50 प्रतिशत तक है. ऐसे में मैच में देरी भी हो सकती है. मैच के दौरान तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. इसकी संभावना न के बराबर है कि बारिश के कारण मैच रद्द हो सकता है.

भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नमन धीर, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी. 

वेस्टइंडीज का स्क्वाड

शाई होप (कप्तान), अमीर जांगू, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल.

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव प्रसारण कहाँ?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 आज, 6 अक्टूबर को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. टॉस 6:30 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी.

यह भी पढ़ें- ‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’, पाकिस्तान को बेतुकी मांग पड़ी भारी



Source link

Related Posts

कौन सी टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए भुवनेश्वर कुमार? इस दिन खेलेंगे पहला मैच

भुवनेश्वर कुमार आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी में वापस लौटने वाले हैं. भुवनेश्वर आखिरी बार टीम इंडिया के…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

पहले टी20 में वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी मचाएंगे गदर, चल गए तो टीम इंडिया की हार पक्की

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, अचानक फैसले से दुनिया हैरान

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट

2026 एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार, 6 अक्टूबर को पहले टी20…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top