प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के मनीला पहुंचे हैं. वे मंगलवार (17 नवंबर) को मनीला स्थित गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे. उन्होंने यहां मत्था टेका गुरुद्वारे में आयोजित अरदास में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला भी रखी. उन्होंने इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए कहा, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान में आ पाया.” खालसा दीवान गुरुद्वारा फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है. इसकी स्थापना 1920 के दशक में हुई थी. यह मनीला में रहने वाले सिख और पंजाबी समुदाय के लिए लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है.
Feeling very blessed to be at the Gurudwara Khalsa Diwan in Manila. ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਦੀਵਾਨ, ਮਨੀਲਾ ਵਿਖੇ ਆ ਕੇ ਬਹੁਤ ਵਡਭਾਗਾ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹਾਂ। https://t.co/JNuNFMq6Ja
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2026
गुरुद्वारे को कई तरह से किया जाएगा विकसित
आईएएनएस के मुताबिक, ऐतिहासिक गुरुद्वारे को एक आधुनिक और भव्य 5 मंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें समुदाय के लिए पर्याप्त स्थान और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार को फिलीपींस पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया. पीएम मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में हिस्सा लेंगे. वहीं, दुनिया की नजरें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं पर टिकी रहेंगी.
यहां क्वाड देशों के नेताओं की प्रस्तावित बैठक करीब दो साल बाद इस समूह को फिर शीर्ष स्तर पर एक साथ लाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित मुलाकात भी इस बैठक का एक महत्वपूर्ण पहलू होगी.
यह भी पढ़ें : ट्रंप का साथ भी नहीं आया काम, जेनसन हुआंग को दोबारा Nvidia में नहीं मिलेगी नौकरी?


















