Image

कुवैत हमले में 6 सैनिकों की मौत का जिम्मेदार कौन? US मेजर ने उठाए सवाल


कुवैत में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरानी ड्रोन के कमांड पोस्ट से टकराने से अमेरिकी सेना के 6 सैनिकों की मौत हो गई  थी. इस हमले में बचे एक सैनिक ने अमेरिकी कांग्रेस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि चेतावनियां मिलने के बावजूद, कुवैत में उनके कमांड पोस्ट को ईरानी हमलों से बचाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे. शिकायतकर्ता, आर्मी मेजर स्टीफन रैम्सबॉटम ने अपनी शिकायत हाउस और सीनेट की आर्म्ड सर्विसेज कमेटियों को भेजी है. CBS न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने इस हमले को विफलता करार दिया है.

रैम्सबॉटम का आरोप है कि सेना के अधिकारियों ने कुवैत में अमेरिकी कमांड पोस्ट की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी गई चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण 6 सैनिकों की जान चली गई. इस हमले में खुद आर्मी मेजर भी घायल हो गए थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया कि पोर्ट शुएबा नाम की इस चौकी पर न तो कोई डॉक्टर था, न ही कोई स्थायी मेडिकल सेंटर था. वहां केवल एक एम्बुलेंस थी.

कुवैत में मारे गए सैनिकों की जानकारी

कुवैत में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान 1 मार्च को हुए हमले में आर्मी रिजर्व के कैप्टन कोडी खोरक, सार्जेंट फर्स्ट क्लास नूह टिएटजेन्स, सार्जेंट फर्स्ट क्लास निकोल एमोर , सार्जेंट डेक्लान कोडी , मेजर जेफ़री ओ’ब्रायन (45) और चीफ वारंट ऑफिसर थ्री रॉबर्ट मार्ज़न (54) की मौत हो गई थी. इस पर रैम्सबॉटम ने कहा कि अमेरिकी पोस्ट सिर्फ कार बम और इस तरह के अन्य खतरों को रोकने के लिए तैयार की गई थी. वहां हवाई हमले से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं था.

चिंताओं को किया गया खारिज- रैम्सबॉटम 

रैम्सबॉटम ने इंटरव्यू में आरोप लगाया कि उन्होंने CENTCOM के लॉजिस्टिक्स प्रभारी अधिकारी, मेजर जनरल जॉन हिंसन के सामने अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा, “मैंने कई बैठकों में 2 बार यह बात उठाई थी और पूछा था कि हम यहां सुरक्षित कैसे हैं? लेकिन, कथित तौर पर हिंसन ने जवाब दिया, “हमें सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है.” सैनिक ने यह भी दावा किया कि उन्होंने पोर्ट शुएबा के लिए एक काउंटर-ड्रोन सिस्टम की मांग की थी, जिसे उपलब्ध कराने का पेंटागन ने वादा किया था. हालांकि, ऐसा कोई सिस्टम हमें नहीं मिला. हालांकि, मार्च में हुए हमले के एक दिन बाद, US रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने दावा किया था कि चौकी पूरी तरह सुरक्षित थी.



Source link

Related Posts

होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, इंजन रूम में लगी आग, 24 घंटे में चौथा हमला

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब समुद्री व्यापारिक मार्गों पर भी…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

रूस की कौन कर रहा मदद? जेलेंस्की का खुलासा, बोले- ‘दर्जनों मिसाइलें पहुंचा रहा’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूसी सेना एक बड़े हवाई हमले की तैयारी कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

ट्रंप का साथ भी नहीं आया काम, जेनसन हुआंग को दोबारा Nvidia में नहीं मिलेगी नौकरी?

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज चल रही थी. इस बीच अहम खबर…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

फिलीपींस के गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे PM मोदी, मत्था टेकने के बाद क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के मनीला पहुंचे हैं. वे मंगलवार (17 नवंबर) को मनीला स्थित गुरुद्वारा खालसा दीवान…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top