Image

‘फिर होगा अटैक’, अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ


अलकायदा ने फ्लाई दुबई के हमला करने वाले ओमानी पायलट हिमामी अल हमामी की जमकर तारीफ की है. वह हमामी के विमान को क्रैश करने के प्रयास से काफी खुश है. अलकायदा ने भारतीय पायलट स्मित माछर पर हुए हमले पर भी खुशी जाहिर की है. उसकी यमन की ब्रांच ने एक आर्टिकल छपवाया है, जिसमें ओमानी पायलट की सराहना की है और यह भी कहा कि आने वाले वक्त में ऐसे और भी हमले होंगे.

‘एनडीटीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अलकायदा की यमन ब्रांच ने साप्ताहिक पत्रिका ‘अल-बयान’ में एक आर्टिकल छपवाया है. इसके जरिए अलकायदा ने कहा, ‘युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है. जायोनिस्ट, अमेरिकी और इस्लाम के खिलाफ लड़ने वाले अलग-अलग गुटों की सेनाओं को ले जाने वाले विमान अभी भी आसमान में घूम रहे हैं. उन पर हमले का खतरा बना हुआ है. जैसा कि 11 सितंबर और 30 सितंबर को देखा गया था. फिर से वही होगा.’

हमामी के सोशल मीडिया का अलकायदा कनेक्शन

हमामी का अलकायदा से पुराना कनेक्शन है, इसके कई सबूत मिले हैं. अल-हमामी से जुड़े डिलीट किए गए सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कट्टरपंथी सामग्री सामने आई थी. अकाउंट्स में कॉकपिट से एल अल और अर्किया के विमानों पर ज़ूम करते हुए फुटेज, पूर्व अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी और 2009 में सात CIA कर्मचारियों की हत्या करने वाले आत्मघाती हमलावर की तस्वीरें शामिल थीं.

जब ओमानी एयरलाइन हमामी को नौकरी से निकाला

गौरतलब है कि अल-हमामी को ओमान एयर में फ्लाइट ट्रेनिंग से पहले हटा दिया गया था. उस पर कट्टरपंथ का आरोप भी लगा था. उसकी विचारधारा को देखते हुए एक्शन लिया गया था, लेकिन महज 8 महीने बाद फिर से उसे एयरलाइन में नौकरी मिल गई. उसने फ्लाई दुबई के विमान को क्रैश करवाने की कोशिश की. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह तेल अवीव में बिल्डिंगों से विमान को क्रैश करवाने वाला था. 

यह भी पढ़ें : ’10 अक्टूबर को कॉकरोच…’, सुप्रीम कोर्ट के जज के बयान पर क्या बोले सौरव दास



Source link

Related Posts

नॉर्दन ब्रिज पर ड्रोन ब्लास्ट से उठे धुएं के गुबार, वायरल हुआ वीडियो

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया है. रूस ने कीव के नॉर्दन ब्रिज पर हमला…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

भारत पर टैरिफ से अमेरिकी नाराज! ट्रंप पर सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर बड़ी संख्या में अमेरिकी उनसे नाखुश…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Explained: फ्रांस में संकट, 500 स्कूल बंद! सड़कों पर उतरे छात्र, क्या हैं उनकी मांगें?

फ्रांस में छात्रों और शिक्षकों के हिंसक होते प्रदर्शनों के बीच करीब 500 हाई स्कूलों को पूरी तरह…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

इमरान खान की रिहाई को लेकर PAK की सड़कों पर जनसैलाब, हजारों समर्थक मार्च में शामिल

पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने सरकार के साथ बातचीत नाकाम होने…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top