• Home
  • ताजा खबरें
  • पानीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 साल के मासूम के अपहरण का किया खुलासा
Image

पानीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 साल के मासूम के अपहरण का किया खुलासा


पानीपत में 5 साल के मासूम के अपहरण की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. 15 सितंबर को पूरेवाल कॉलोनी से गायब हुए 5 वर्षीय बच्चे को पानीपत पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. बच्चे की तलाश में पुलिस ने दिन-रात एक कर दिया. करीब 30 जवानों की अलग-अलग टीमें लगाई गईं और सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई. 

इसके साथ ही साइबर टीम ने भी तकनीकी जांच के जरिए अहम सुराग जुटाए. पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया. जांच में सामने आया कि मासूम को अगवा करने के बाद उसे आगे बेचने की योजना थी. 

सोनीपत की आंगनबाड़ी में पोषण आहार में कीड़े, एक्सपायरी चॉकलेट का आरोप

कड़ी मशक्कत के बाद हाथ लगी कामयाबी

पुलिस ने सुंदरपुर और शंकर से जुड़े इनपुट को भी जांच का हिस्सा बनाया और लगातार दबिश व तकनीकी निगरानी के जरिए बच्चे तक पहुंच बनाई. कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर लिया.

परिवार की आंखों में दिखी खुशी

बच्चे के वापस घर पहुंचते ही परिवार की आंखों में खुशी और राहत साफ नजर आई. वहीं इस पूरे ऑपरेशन में जुटी पुलिस टीम की मेहनत की SP मेधा भूषण IPS ने सराहना की और टीम को रिवॉर्ड देने की बात कही.

अब इस पूरे अपहरण कांड में कौन-कौन शामिल था, बच्चे को कहां रखा गया था और उसे आगे बेचने की क्या योजना थी. इन तमाम सवालों से SP मेधा भूषण ने मंगलवार (22 सितंबर) की दोपहर 3 बजे जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान पर्दा उठाया.

एसपी ने बताया कि पूरी टीम ने कड़ी मशक्कत और तकनीकी रूप से साक्ष्यों के आधार पर इस मामले का पर्दाफाश किया. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है. इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पलवल के इस्लामाबाद से बच्चा लापता, नहीं मिला कोई सुराग, अपहरण की आशंका



Source link

Related Posts

सिर पर गमछा, लोटा से पानी, सोनू सूद बाढ़ में ऐसे कर रहे मदद, CM सम्राट से मिले

फिल्म अभिनेत सोनू सूद मदद करने के लिए जाने जाते हैं. अगर किसी को सच में बड़ी समस्या…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाएगा पूर्वांचल का स्वाद, लगेंगे स्पेशल स्टॉल

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल की माटी की सोंधी सुगंध और यहां के देसी पारंपरिक लजीज पकवान अब…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

गणपति पूजा: शाहरुख-सलमान खान पर इस्लामिक स्कॉलर्स बोले- दोनों ने गुनाह किया

फिल्म स्टार सलमान खान और शाहरुख खान की गणपति पूजा अब विवादों में घिर गई है. मुस्लिम धर्म…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

जयपुर: पेट्रोल पंप पर बाइक सवार को कुचलने दौड़ा ट्रैक्टर, CCTV वायरल

जयपुर ग्रामीण के नरैना थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरा रहे एक युवक को…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top