• Home
  • खेल समाचार
  • पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
Image

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान


पाकिस्तान क्रिकेट में अचानक हुए एक बड़े फैसले ने सभी का ध्यान खींच लिया है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले पाकिस्तान ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. साहिबजादा फरहान को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि सलमान अली आगा से कप्तानी की जिम्मेदारी छीन ली गई है. इतना ही नहीं, सलमान को इस टी20 सीरीज के लिए टीम में भी जगह नहीं मिली है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें साहिबजादा फरहान को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. अब वो श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान की अगुआई करते नजर आएंगे. पाकिस्तान ने इस सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है.

सलमान अली आगा से छिनी कप्तानी

सलमान अली आगा के लिए ये फैसला बड़ा झटका है. उन्हें टी20 कप्तानी से हटाने के साथ ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया है. लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि वो पाकिस्तान की सभी टीमों से बाहर हो गए हैं. सलमान को वनडे टीम में शामिल किया गया है और वो वनडे मुकाबलों में पाकिस्तान के लिए खेलेंगे.

रजाउल्लाह को पहली बार मौका

टी20 टीम में कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है. रजाउल्लाह को पहली बार पाकिस्तान की इंटरनेशनल व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा हसन नवाज और नसीम शाह की भी टी20 टीम में वापसी हुई है. फखर जमां, सैम अयूब और शादाब खान जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं.

9 अक्टूबर से होगी टी20 सीरीज

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 11 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 13 अक्टूबर को होगा. तीनों मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे.

 

यह भी पढ़ें: WI के ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा, टी20 सीरीज में रहना होगा सावधान



Source link

Related Posts

ऋषभ पंत को मिली सुनील गावस्कर से रिस्पेक्ट, इस अंदाज में किया सैल्यूट; देखें वीडियो

वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब नजरें पांचवें और अंतिम दिन…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘भैया बोलो, अभिषेक नहीं’, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका; वीडियो वायरल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे. एक छोटी…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

W, W, W, W… T20 डेब्यू में जमशेद आलम ने रचा इतिहास, लिए 4 लगातार विकेट

जमशेद आलम ने टी20 में ड्रीम डेब्यू किया है, उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 लगातार विकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

भारत को नहीं दूसरी बार बैटिंग की जरूरत, 8 विकेट लेकर मिल जाएगी जीत, समझें नियम

वेलिंगटन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है. चौथे दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने दूसरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top