• Home
  • खेल समाचार
  • पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही लगाई सैम अयूब को डांट, वैभव के विकेट पर किया था ‘बेबी सेलिब्रेशन’
Image

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही लगाई सैम अयूब को डांट, वैभव के विकेट पर किया था ‘बेबी सेलिब्रेशन’


एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता. इस मुकाबले में सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर विवादित सेलिब्रेशन किया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भी इसको लेकर अपने ही खिलाड़ी को डांट लगाई और अपने प्रदर्शन में सुधार करने की सलाह दी.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सैम अयूब पर भड़के हुए दिख रहे हैं. अकमल से जब पूछा गया कि आप सैम अयूब के सेलिब्रेशन पर क्या कहना चाहते हो, जो उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद किया. इस पर उन्होंने कहा, “लंबे समय से ये चीजें हो रही हैं. परफॉरमेंस हमारी अच्छी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया के लिए जो कंटेंट चाहिए, वो हम कर रहे हैं.”

वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर क्या बोले अकमल

अकमल ने आगे कहा, “पाकिस्तान के मैनेजमेंट को सोचना चाहिए. देखें इंटरनेशनल क्रिकेट हो रही है, वो चाहे 14 साल का है और 13 साल का, चाहे 16 साल का, आप उसके मुताबिक करें. मुझे कहते हुए अच्छा नहीं लगता, सैम अयूब कोई बच्चा नहीं है. समझदार है, लंबे समय से खेल रहा है और उसे अपने प्रदर्शन की तरफ देखना चाहिए.”

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किय था. ओपनर अभिषेक शर्मा ने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि ओपनर वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 रन बना पाए. उन्हें सैम अयूब ने आउट किया, जिसके बाद उन्होंने बच्चे को गोद में खिलाने की नकल की. इसे वैभव की उम्र से जोड़कर देखा जा रहा था, जिसको लेकर अयूब की खूब आलोचना हुई.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 20 रन दूर रह गई और भारत ने 19 रनों से मुकाबले को जीतकर गोल्ड मेडल जीत लिया. एशियन गेम्स 2026 में ये भारत का 19वां गोल्ड मेडल था, जिसके बाद 2 गोल्ड और आए और इस तरह भारत ने कुल 21 गोल्ड मेडल जीते. भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी पर कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जानना चाहिए



Source link

Related Posts

भारत को नहीं दूसरी बार बैटिंग की जरूरत, 8 विकेट लेकर मिल जाएगी जीत, समझें नियम

वेलिंगटन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है. चौथे दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने दूसरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ, टॉस के सिक्के पर भी मचा है बवाल

भारतीय टीम की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी कायम है. रविवार को राइजिंग स्टार्स एशिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

हर्षित राणा से भिड़ रहा था पाकिस्तानी, फिर हुआ कुछ ऐसा, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा हो और उसमें नोंकझोंक ना हो, ऐसा नहीं हो सकता.…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम की पकड़ बहुत मजबूत हो चुकी है. फिर भी अगर कहा जाए कि…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top