
नूपुर सेनन एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन है. नूपुर ने अपनी पहचान सिर्फ एक एक्ट्रेस की बहन के तौर पर नहीं , बल्कि खुद के एक्टिंग और म्यूजिक वीडियो के दम पर बनाई है . नूपुर की शादी के बाद इस साल उनका पहला करवा चौथ था , जो कि उनके लिए बहुत ख़ास रहा , जिसकी तस्वीरें नूपुर ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर करी है .

पहले करवा चौथ के मौके पर नूपुर ने लाल रंग का धोती कुर्ता सेट पहना , इसके साथ नूपुर ने नीले रंग का दुपट्टा कैरी किया . नूपुर का यह ट्रेडिशनल लुक करवा चौथ के लिए बहुत ही प्यारा , सूंदर और सादा था , साथ ही नूपुर के सूट का बैक डिज़ाइन बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव था . नूपुर के पति स्टीबिन ने भी ब्लैक कुर्ते पजामे में नज़र आए.

नूपुर सेनन की पहले करवा चौथ की तस्वीरों में नूपुर और उनके पति स्टीबिन बेन की खुशी साफ दिखाई दे रहे हैं. शादी के बाद दोनों के लिए यह पहला करवा चौथ था, इसलिए इस त्योहार की खुशी उनके लिए और भी खास थी.

नूपुर सेनन और स्टीबिन बेन ने जनवरी 2026 में उदयपुर में शादी की थी. 10 जनवरी को दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की और 11 जनवरी को हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए. उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. नूपुर और स्टीबिन ने दो अलग-अलग तरह की परंपराओं में शादी करी .

नूपुर और स्टीबिन की लव स्टोरी भी बहुत ज्यादा दिलचस्प है. दोनों की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी और धीरे-धीरे करके दोनों के बीच दोस्ती हुई और कुछ समय बाद दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों करीब पांच साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे. इसके बाद 3 जनवरी 2026 को स्टीबिन ने नूपुर को शादी के लिए प्रपोज़ किया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया.

नूपुर अपनी बड़ी बहन कृति सेनन के बहुत करीब है. दोनों बहनों के बीच अक्सर सोशल मीडिया पर भी प्यार देखने को मिलता है. नूपुर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्टीबिन के बारे में उन्होंने सबसे पहले कृति को ही बताया था. यहां तक कि परिवार को इस रिश्ते के लिए मनाने में भी कृति ने उनका साथ दिया था.

नूपुर ने अपनी पहचान ‘फिलहाल’ गाने से बनाई. इसके बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया और अब शादी के बाद शादी के बाद नूपुर का पहला करवा चौथ उनके लिए बेहद खास रहा. पति स्टीबिन बेन के साथ बहुत ही प्यार भरे पलों और खूबसूरत तस्वीरों के जरिए उन्होंने इस त्योहार को यादगार बना दिया. दोनों की खुशी देखकर फैंस भी उनकी जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
Published at : 30 Oct 2026 05:50 PM (IST)
Tags :















