• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • रिलीज से दो महीने पहले ‘किंग’ का जलवा, सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्स!
Image

रिलीज से दो महीने पहले ‘किंग’ का जलवा, सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्स!


बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज में अभी दो महीने बाकी हैं, लेकिन इसका क्रेज सड़कों पर भी नजर आने लगा है.

कई जगह शाहरुख के कटआउट्स लगाए गए हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.

सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्स
रणबीर कूपर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.  देशभर के सिनेमाघरों में शाहरुख खान के कटआउट्स छाए हुए हैं. 

रिलीज से दो महीने पहले 'किंग' का जलवा, सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्स!

रिलीज से दो महीने पहले 'किंग' का जलवा, सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्स!

सिनेमाघरों में लगे इन भव्य कटआउट्स से लेकर उनके आसपास उमड़ रहे फैंस के उत्साह तक, ‘किंग’ हर जगह अपने भव्य अंदाज में अपनी बादशाहत का ऐलान कर रही है. शाहरुख खान का ये अंदाज देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आ रहे हैं.

रिलीज से दो महीने पहले 'किंग' का जलवा, सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्स!

‘किंग’ के नए पोस्टर ने खींचा ध्यान
हाल ही में किंग से शाहरूख खान का नया पोस्टर सामने आया था, जिसमें एक्टर का दमदार अवतार देखने को मिला. नए पोस्टर में वो होठों में गुलाब दबाएं और हाथ में गन पकड़े हुए दिखा दिए. मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘आज फिर याद आया…कातिल नहीं.. आशिक हूं…’  

‘किंग’ स्टार कास्ट
‘किंग’ में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान नजर आएंगी. वो अपने पापा संग पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत भी जैसे कई बड़े कलाकार भी अहम दिखेंगे.

कब रिलीज होगी ‘किंग’?
बता दें, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस, ‘किंग’ दुनिया भर के सिनेमाघर में  24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है. 

इससे पहले शाहरुख खान को फिल्म डंकी में देखा गया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. वहीं अब 3 साल बाद एक्टर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे है.





Source link

Related Posts

‘ईठा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा कपूर, बोलते हुए छलक पड़े आंसू

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां

अपकमिंग फीमेल लीड फिल्मों में रश्मिका मंदाना और नयनतारा से श्रद्धा कपूर, तृप्ति डिमरी और अनीत पड्डा तक…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह को दिया चैलेंज, बोले- चुनाव लड़िए, आपके खिलाफ लड़कर आपको हराऊंगा

हाल ही में एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी की आलोचना करते हुए एक वीडियो साझा किया था, जिसमें…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, ‘उड़ता तीर’ ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top