Image

नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट


नीट सुपर स्पेशलिटी 2025 काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने डीएम, एमसीएच और डीएनबी एसएस कोर्स के लिए सीट अलॉटमेंट की लिस्ट जारी की है. इस राउंड में कुल 795 उम्मीदवारों को सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कोर्सेज में सीट आवंटित की गई है, जिन उम्मीदवारों ने इस काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लिया था वह एमसीसी की ऑफिसियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को तय समय के अंदर मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. 

एमसीसी की ओर से जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार जिन उम्मीदवारों को स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिली है, उन्हें 6 अक्टूबर तक अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. कॉलेज पहुंचने पर उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके साथ ही संस्थान की ओर से बताई गई अन्य एडमिशन और औपचारिकताएं भी पूरी करनी होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह अपनी अलॉट की गई सीट कॉलेज और कोर्स की जानकारी ध्यान से जांच ले और एमसीसी के निर्देशों के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करें. तय तारीख तक रिपोर्ट नहीं करने पर उम्मीदवार को अलॉट की गई सीट प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें-SSC जेई से CHSL की परीक्षा तारीख जारी, जानें कब होंगे एग्जाम

ऐसे चेक करें NEET SS 2025 अलॉटमेंट रिजल्ट 

  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर सुपर स्पेशियलिटी काउंसलिंग सेक्शन में जाए. 
  • अब यहां नीट एसएस 2025 स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे नीट एसएस रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. 
  • डिटेल सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा. 
  • अब अलॉट किए गए कोर्स और कॉलेज की जानकारी चेक करें. 
  • अब रिजल्ट डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकल लें. 

क्या है NEET SS?

नीट एसएस यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी देश में सुपर स्पेशयलिटी मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा है. इसके जरिए डीएम और एमसीएच जैसे कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है. इस परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज कराता है. सामान्य तौर पर इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल योग्यता जैसे एमडी-एमएस या डीएनबी होनी चाहिए. हालांकि किसी खास सुपर स्पेशियलिटी कोर्स के लिए पात्रता उसकी संबंधित फीडर स्पेशलिटी और लागू नियमों के अनुसार तय होती है.

ये भी पढ़ें-IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी

बिहार में प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे अप्रशिक्षित शिक्षकों को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र

भारत की मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी दुनिया के सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल है. करीब 25 लाख…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

कहां से पढ़े हैं 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार? जानें डिटेल्स

 इसके बाद क्रू और एक यात्री की मदद से हमलावर को काबू किया गया और विमान की सऊदी…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

IIT-IIM में बेटियों की बढ़ी भागीदारी, 93% छात्रों को मिला प्लेसमेंट

देश के प्रमुख तकनीकी और मैनेजमेंट संस्थानों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए करियर के अवसर लगातार…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top