• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘दृश्यम 3’ दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
Image

‘दृश्यम 3’ दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म


अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस साल 2026 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्मों में नंबर वन पर आ गई है. इसे हर कोई पसंद कर रहा है. फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत की जोड़ी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है. यही वजह है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. 

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने जहां 50 करोड़ से ज्यादा पहले दिन कमाई की थी. वहीं, दूसरे दिन भी हाफ सेंचुरी लगाने से ये पीछे नहीं रही, जिसके बाद फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी. इसी के साथ ही इसने फर्स्ट सैटरडे और 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया. चलिए बताते हैं फिल्म का कलेक्शन.

‘दृश्यम 3’ का पहले शनिवार डे-2 का कलेक्शन

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन यानी कि पहले शनिवार को 52 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि, पहले दिन के मुकाबले फिल्म की दूसरे दिन कमाई 16.12% गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 114 करोड़ रहा. इसका ग्रॉस कलेक्शन 134.52 करोड़ रहा था.

यह भी पढ़ें: 27 नया पैसा लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, 3 दिन फुटपाथ पर सोए, कहा- ‘यूं ही मरने के लिए पैदा नहीं हुआ’

इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ की तीसरे दिन की कमाई को लेकर प्रिडिक्ट किया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 177-182 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.

पहले शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म बनी ‘दृश्यम 3’

इसी के साथ ही ‘दृश्यम 3’ ने फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म बन गई है. इसने ‘स्त्री 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने कोईमोई के मुताबिक, 45.7 करोड़ का कलेक्शन किया था. देखिए फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 117 करोड़
2. जवान- 77.83 करोड़
3.एनिमल- 67.27 करोड़
4. पठान- 53.25 करोड़
5. दृश्यम 3- 52 करोड़
6. स्त्री 2- 45.7 करोड़ 

टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट में एंट्री (2026)

यही नहीं, ‘दृश्यम 3’ की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में भी एंट्री हो चुकी है. ये 114 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ ही इस साल 2026 की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. इसने ‘कॉकटेल 2’ (104.53 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, तीसरे दिन ‘आवारापन 2’ (156.12 करोड़) जैसी फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ देगी. देखिए 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में…

1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
3. हनुमान अंश- 321.73 करोड़
4. मिर्जापुर द मूवी- 232.92 करोड़
5. भूत बंगला- 199.23 करोड़
6. धमाल 4- 177.92 करोड़
7. आवारापन 2- 156.12 करोड़
8. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़
9. दृश्यम 3- 114 करोड़ (2 दिन)
10. कॉकटेल 2- 104.53 करोड़



Source link

Related Posts

‘मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ न करें’, AI से फोटोज एडिट करने वालों पर भड़कीं यामी गौतम

AI की मदद से फेक और मॉर्फ्ड कंटेंट बनाए जाने के बढ़ते मामलों के बीच एक्ट्रेस यामी गौतम…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

‘बड़ा अच्छा लगता है ना बैक?’ नीतू कपूर ने पैपराजी के बैक शॉट पर कसा तंज

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में पैपराजी के बैक साइड से फोटो और वीडियो शूट…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

‘दृश्यम 3’ इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ के ही खूब चर्चे हैं. फिल्म ने रिलीज…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Bollywood News: जाह्नवी-NTR का AI डीपफेक वायरल, आखिर क्या है पूरा सच? (04-10-26)

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और जूनियर NTR के चर्चित गाने Chuttamalle के फुटेज से छेड़छाड़ कर बनाया…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top