• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा सलमान खान से जवाब, फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़ा है मामला
Image

दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा सलमान खान से जवाब, फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़ा है मामला


सलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म के प्रोड्यसूर अमित जानी ने एक्टर की याचिका के खिलाफ एक याचिका दायर करते हुए कहा था कि इस तरह का विवाद पहले से ही एक्टर द्वारा दायर एक पुराने मुकदमे में चल रहा है. ऐसे में अब मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने इसे लेकर सलमान खान से जवाब मांगा है.

सलमान खान से दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

अमित जानी ने ये अर्जी जस्टिस अनूप जयराम भंभानी के सामने पेश की थी. अमित जानी के वकील ने कहा कि हाई कोर्ट में पहले से लंबित एक केस में भी इसी तरह की राहत की मांग की गई थी. ऐसे में काला हिरण के मेकर्स की तरफ से सलमान की नई याचिका पर रोक लगाने की मांग की गई. जानी के वकील ने सलमान को लेकर कहा, ‘उन्होंने पिछले मुक़दमे में भी ऐसी ही मांगें की थीं.’

सलमान के वकील ने क्या कहा?

इस मामले में सलमान खान की तरफ से पेश हुए वकील रवि प्रकाश ने कहा कि अर्जी का जवाब दिया जाएगा. कोर्ट में सुनवाई के वक्त कोर्ट ने स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा कि क्या यह मुक़दमा पर्सनैलिटी राइट्स के लिए था?’ इस पर प्रकाश ने कहा कि सलमान का असल मुकदमा उनके व्यक्तित्व अधिकारों से संबंधित था और कोर्ट ने तब उनके पक्ष में आदेश दिया था. इसके बाद एक फिल्म (काला हिरण) का ऐलान किया गया जो एक्टर की लाइफ से जुड़ी घटना पर बेस्ड थी.

बता दें कि साल 2025 में प्रोड्यूसर अमित जानी ने ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल’ नाम से फिल्म बनाने का ऐलान किया था. हालांकि इस पर सलमान ने आपत्ति जताई थी. उनका मानना था कि ये फिल्म में उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि साल 1998 के काला हिरण विवाद में एक्टर का नाम जुड़ा था. सलमान के वकील ने आगे कहा कि फिल्म से जुड़े प्रमोशनल मटीरियल, इंटरव्यू और प्रोड्यूसर के बयानों का उस वक्त हवाला दिया गया था.

16 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

इस मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर 2026 को होगी. बता दें कि इससे पहले हुई सुनवाई में फिल्म काला हिरण की रिलीज को लेकर कोर्ट ने स्पष्ट जानकारी मांगी थी. तब बताया गया था कि फिल्म अभी रिलीज की स्थिति में नहीं है. न ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ.

वहीं इसके बाद की सुनवाई में सलमान की याचिका पर गौर करते हुए कोर्ट ने फिल्म से जुड़े टीजर और अन्य कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने के लिए कहा था. हालांकि काला हिरण के मेकर्स इनकार करते रहे हैं कि फिल्म का सलमान खान से कोई लेना-देना नहीं है. ये फिल्म उनकी काला हिरण घटना से ताल्लुक नहीं रखती है.



Source link

Related Posts

ना बुलेटप्रूफ कवर,ना संग में अभिषेक, टाइट सिक्योरिटी में फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन की फैन आज भी तगड़ी है. वो 84 साल…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘रामायण’ ने तीसरे संडे को मारी लंबी छलांग, ‘धुरंधर 2’-‘गदर2’ समेत तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘वापस आकर खुशी हुई’, फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस पर टाइगर श्रॉफ की पोस्ट, महाराष्ट्र सीएम का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Kartik Aaryan Birthday Special: 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे कार्तिक आर्यन, रिलीज होंगी 4 बड़ी फिल्में

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं था,…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top