• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • तीसरे संडे भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, बस इतना कमाते ही हो जाएगी सुपरहिट
Image

तीसरे संडे भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, बस इतना कमाते ही हो जाएगी सुपरहिट


‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है.रिलीज के दो हफ्ते इस क्राइम थ्रिलर ने खूब गदर काटा और धुआंधार नोट कमाए. वहीं रिलीज के तीसरे वीकेंड पर भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखी गई. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को कितना कलेक्शन किया?

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 17वें दिन कितनी की कमाई?
सिनेमाघरो में इन दिनों ‘दायरा’ और ‘वाइब’ जैसी नई फिल्में भी मौजूद है लेकिन इन दोनों फिल्मों के लेकर फैंस में कोई एक्साइटमेंट नहीं है. वहीं क्राइम थ्रिलर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अपने तीसरे वीकेंड पर भी बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा. तीसरे फ्राइडे को थोड़ी गिरावट के बाद, फ़िल्म ने तीसरे शनिवार को ज़बरदस्त रफ्तार पकड़ी. वहीं 17वें दिन यानी तीसरे संडे को तो इसने तहका ही मचा दिया. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ कमाए थे.
  • वहीं दूसरे वीक में इस फिल्म का कलेक्शन 55 करोड़ रुपये रहा.
  • इसके बाद तीसरे फ्राइडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 2.75 करोड़ कमाए जबकि तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई 4.50 करोड़ रुपये रही.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 5 करोड़ का कलेक्श किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 17 दिनों की नेट कमाई अब 215.70 करोड़ रुपये हो गई है.
  • जबकि ग्रॉस कमाई 257 करोड़ रुपये हुई है.

ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान खान, बोले- जब फिर से फिल्मों में आएंगी फिट हो जाएंगी

सुपर हिट बनने से इंचभर दूर
‘मिर्जापुर द मूवी’ की लागत 90 करोड़ रुपये है. इस फिल्म ने अभी तक 125.70 करोड़ रुपये का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) यानी 139.672% रिटर्न मिला है, जिससे यह फिल्म ‘हिट’ साबित हो गई है. सुपर हिट बनने के लिए फिल्म को 150% रिटर्न की ज़रूरत है, जो 225 करोड़ रुपये की नेट कमाई पर हासिल हो जाएगा. यानी इसे बस 9.88 करोड़ रुपये और कमाने हैं, जो अगले 3 दिनों में आसानी से पूरे हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें:- ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, दिखा रश्मिका मंदाना का अनदेखा अवतार



Source link

Related Posts

पार्क में दीपिका कक्कड़ के बेटे को जबरदस्ती गोद में उठाने की कोशिश, एक्ट्रेस ने जाहिर किया गुस्सा

<p style="text-align: justify;">एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के बेटे रुहान को फैंस काफी पसंद करते हैं. हालांकि,…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

800 करोड़ कमाने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बनी ‘रामायण’, निशाने पर अब ‘धुरंधर’ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘वीडियो बनाने के लिए जबरदस्ती हाथ में पैसे रखे’, शरद कपूर का दावा, बोले- ‘मैं लोगों से मिलना बंद कर दूंगा’

शाहरुख खान संग ‘जोश’ में काम कर चुके एक्टर शरद कपूर, ने हाल ही में अपनी बिगड़ती सेहत…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

अनन्या बिरला ने फराह खान के कुक दिलीप को गिफ्ट की लग्जरी घड़ी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

पॉपुलर फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान इन दिनों अपने व्लॉग्स को लेकर काफी चर्चा में हैं. वो…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top