• Home
  • खेल समाचार
  • तीसरे टेस्ट पर टीम इंडिया का दबदबा, जायसवाल की सेंचुरी के बाद सुंदर-तिलक चमके
Image

तीसरे टेस्ट पर टीम इंडिया का दबदबा, जायसवाल की सेंचुरी के बाद सुंदर-तिलक चमके


तीसरे अनऑफ़िशियल टेस्ट पर टीम इंडिया ने दबदबा बना लिया है. दूसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 36 रन पर दो विकेट खो दिए हैं. इससे पहले इंडिया ए ने अपनी पहली पारी 464 रन बनाकर घोषित की. पहले दो दिन के खेल के बाद कीवी टीम अभी 428 रनों से पीछे है. 

इंडिया ए के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया था और साई सुदर्शन ने 88 रन की पारी खेली थी. उनके बाद दूसरे दिन तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने अपने बल्ले का जादू चलाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. इंडिया ए ने 464 रन पर अपनी पारी घोषित की, तिलक वर्मा 81 रन और वाशिंगटन सुंदर 50 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों के बीच नाबाद 114 रनों की पार्टनरशिप हुई.

न्यूजीलैंड ने किया 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल

क्रिकेट मैच में आमतौर पर 5-6 गेंदबाज ही बॉलिंग करते हैं. मगर तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ए की तरफ से 9 खिलाड़ियों ने हाथ में गेंद थामी, लेकिन विकेट के लिहाज से कोई भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाया. कीवी टीम ने 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिनमें से जैक गिब्सन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.

तिलक और सुंदर चमके

दूसरे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही साई सुदर्शन 88 रन बनाकर आउट हो गए थे. कप्तान ध्रुव जुरेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था, लेकिन वह भी शतक पूरा नहीं कर पाए और 71 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. रवींद्र जडेजा भी यह मैच खेल रहे हैं, जिन्होंने 25 रनों का योगदान दिया.

350 के स्कोर पर इंडिया ए ने अपना पांचवां विकेट खो दिया था. उसके बाद तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने सुनिश्चित किया कि टीम का स्कोर 450 के भी पार चला जाए. दोनों अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे. इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग करते हुए 102 रन की पारी खेली थी. यह जायसवाल का इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक था.

प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

प्रसिद्ध कृष्णा कई हफ्तों के बाद टीम इंडिया में वापस आए हैं. उन्होंने आते ही अच्छी फॉर्म के संकेत दिए. दरअसल पहली पारी में अब तक न्यूजीलैंड ए के दोनों बल्लेबाजों को कृष्णा ने ही आउट किया है. अब तक उन्होंने 5 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके हैं.

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, दूसरे ODI में एक फैसले पर मचा था बवाल



Source link

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले सहवाग और द्रविड, एशिया कप में टीम इंडिया का बुरा हाल

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिग्गज क्रिकेटर…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

न्यूजीलैंड के नाम सबसे ज्यादा ‘हार’, भारत ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का तोड़ा रिकॉर्ड 

टीम इंडिया ने शनिवार (07 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में DLS…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

क्या है DLS नियम? जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को मिली जीत?

डकवर्थ लुईस स्टर्न, यही उस नियम का नाम है, जिससे भारत ने दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के, रोहित शर्मा ने तोड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 23 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top