• Home
  • खेल समाचार
  • क्या है DLS नियम? जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को मिली जीत?
Image

क्या है DLS नियम? जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को मिली जीत?


डकवर्थ लुईस स्टर्न, यही उस नियम का नाम है, जिससे भारत ने दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 4 रन से हरा दिया. शॉर्ट फॉर्म में इसे DLS भी कहा जाता है. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 134 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 113 रन बना लिए थे, लेकिन तभी बारिश आ गई. खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका, जिसके बाद भारत को DLS पद्धति से 4 रन से विजेता बनाया गया. मगर यह डीएलएस नियम आखिर होता क्या है?

कैसे हुई DLS नियम की रचना?

दो अंग्रेज सांख्यिकीविदों, फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुईस ने इस नियम की रचना की थी. पहले इसे केवल डकवर्थ लुईस के नाम से जाना जाता था. बाद में स्टीवन स्टर्न ने इसकी बेहतरी में अपना योगदान दिया, जिसके बाद इसका नाम DLS पड़ा.

कैसे काम करता है DLS?

DLS नियम कई पहलुओं को ध्यान में रखकर लागू किया जाता है. इसमें किसी टीम के बचे हुए ओवर और विकेटों की संख्या के आधार पर रिवाइज्ड टारगेट सेट किया जाता है. आसान भाषा में समझें तो यह ध्यान रखा जाता है कि किसी टीम ने अपनी पारी में कितने प्रतिशत संसाधन का इस्तेमाल किया है.

उदाहरण के तौर पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पूरे 50 ओवर खेलकर 250 रन बनाए. इस तरह उसने अपने पूरे संसाधनों यानी पूरा जोर लगाने के बाद 250 रन का स्कोर खड़ा किया. दूसरी टीम बारिश आने तक 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना चुकी थी.

अब मान लीजिए बारिश की वजह से समय खराब हो गया, जिसके कारण दूसरी टीम के ओवरों की संख्या घटाकर 40 कर दी गई. जाहिर है पहली टीम की तुलना में दूसरी टीम के पास कम संसाधन बचे हैं. इसलिए अब नया टारगेट इस आधार पर तय किया जाएगा कि दूसरी टीम के पास कितने प्रतिशत संसाधन बचे हैं.

DLS का फॉर्मूला

टीम B का टारगेट = टीम A का स्कोर x टीम B द्वारा उपयोग किए गए रिसोर्स/टीम A के रिसोर्स

यह भी पढ़ें:

DLS की जीत से खुश नहीं हैं कप्तान गिल, 4 रन से जीतने के बाद बोले – हम हार जाते…



Source link

Related Posts

रजत पाटीदार ने एशिया कप से नाम वापस लेकर चौंकाया, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

BCCI ने 19 नवंबर से शुरू हो रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

PAK गेंदबाजों ने बरपाया कहर, सिर्फ 208 रन बना सकी टीम इंडिया; सहवाग-द्रविड़ फ्लॉप

2026 अंडर-19 एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है. अल…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Diwali 2026: विराट-गंभीर समेत कई क्रिकेट दिग्गजों ने दी दीवाली की बधाई, जानें किसने क्या कहा

पूरा देश रोशनी के त्योहार दीपावली के जश्न में डूबा है. लोग एक-दूसरे को अलग-अलग अंदाज में दीवाली…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे? जानें A टू Z डिटेल्स

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम की थी. अब भारतीय टीम…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top