• Home
  • खेल समाचार
  • टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ, लिख दिया नया इतिहास
Image

टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ, लिख दिया नया इतिहास


स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. वह टेस्ट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान हासिल किया. मुकाबले की पहली पारी में स्मिथ 25 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन स्टीव वॉ को पछाड़ने में कामयाब रहे.

डरबन टेस्ट मैच शुरू होने से पहले स्मिथ 125 टेस्ट मैचों में 10920 रन बना चुके थे. उन्हें स्टीव वॉ को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 8 रन की जरूरत थी. उन्होंने पहली पारी में 25 रन बनाए, जिससे उनके कुल रन 10945 हो गए हैं. जबकि महान खिलाड़ी स्टीव वॉ ने 168 मैचों में 10927 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन (टेस्ट में)

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब 2 बल्लेबाज ही स्टीव स्मिथ से आगे हैं. ये 2 बल्लेबाज एलन बॉर्डर और रिकी पोंटिंग हैं. पूर्व कप्तान पोंटिंग ने अपने ऐतिहासिक करियर में 13378 रन बनाए, जबकि बॉर्डर ने 11174 रन बनाए थे.

13378 रन – रिकी पोंटिंग

11174 रन – एलन बॉर्डर

10945 रन – स्टीव स्मिथ

10927 रन – स्टीव वॉ

इन टॉप चारों बल्लेबाजों में स्टीव स्मिथ का औसत सबसे बढ़िया है. स्मिथ ने 55.84 के बेहतरीन औसत से 10945 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 37 शतक और 45 फिफ्टी लगाई हैं.

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया बेदम

डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था. खराब रोशनी के चलते पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया. 65.2 ओवर के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं. मैट रेनशॉ 46 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान पैट कमिंस भी 33 रन बना चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में निक मैडिंसन पर बड़ा दांव खेला था, लेकिन वे 33 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. मार्नस लाबुशेन ने 37 रन, जबकि स्टीव स्मिथ ने 25 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर ‘जीरो’ पर आउट होने वाले बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट



Source link

Related Posts

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में कुछ वैसा ही कमाल कर दिया है, जो उन्होंने 11…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

WCL में भारत का अगला मैच साउथ अफ्रीका के साथ, जानिए कब-कहां होगी LIVE स्ट्रीमिंग

एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में शानदार शतकीय पारी खेली, जिसके दम पर साउथ…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 249 रन बना दिए हैं. यह स्कोर बनाकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज

रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. अक्षर…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top