• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • घातक था शर्मिला टैगोर का लंग कैंसर, बेटी सोहा अली खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Image

घातक था शर्मिला टैगोर का लंग कैंसर, बेटी सोहा अली खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा


हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर को साल 2023 में लंग कैंसर होने का पता चला था और उन्होंने इसकी सर्जरी कराई थी जिसके बाद एक्ट्रेस इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं. एक बातचीत के दौरान अब शर्मिला टैगोर की बेटी और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने मां की बीमारी को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने बताया कि सर्जरी के वक्त पता चला था कि लंग कैंसर घातक था.

घातक था शर्मिला टैगोर का लंग कैंसर

सोहा अली खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी मां की लंग कैंसर की जर्नी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि जब उनकी मां को लंग कैंसर का पता चला था तब वो शुरुआती स्टेज पर था और इस पर सर्जरी के माध्यम से काबू पा लिया गया था.

सोहा अली खान ने कहा, ‘जब ये शुरुआती स्टेज में होता है तो इसका पता चलना काफी मुश्किल हो जाता है. मां के मामले में ये जीरो स्टेज पर था. उन्होंने सर्जरी कराने पर जोर दिया था और तब कई लोगों का कहना था कि इसकी आवश्यकता नहीं है. हालांकि सर्जरी हुई और ऑपरेशन के वक्त पता चला ये मैलिग्नेंट (घातक) था. डॉक्टर्स को इसे पूरी तरह हटाने में कामयाबी मिली.’

नहीं पड़ी थी कीमोथेरेपी की ज़रूरत 

इससे पहले सोहा अली खान ने नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में भी शर्मिला टैगोर के लंग कैंसर पर चर्चा की थी. तब एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनकी मां को लंग कैंसर होने के बाद कीमोथैरेपी की जरूरत नहीं पड़ी थी.

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नहीं कर पाईं काम

अपने कैंसर को लेकर शर्मिला टैगोर ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में बताया था कि इसके चलते वो करण के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम नहीं कर पाई थीं. फिल्म में जो रोल शबाना आजमी ने अदा किया था उसके लिए करण पहले शर्मिला को लेना चाहते थे. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपने दामाद कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में कैमियो किया था. ये फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई थी.



Source link

Related Posts

बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने गुरुवार सुबह विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

स्पेन में दोस्तों संग क्वालिटी टाइम बिता रहीं आलिया भट्ट, बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा रंजन संग कैफे में बैठकर दिए पोज

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर स्पेन वेकेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी गर्ल…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

’25 साल पहले ही मर गया होता…’, निधन के बाद नाना पाटेकर का पुराना वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8अक्टूबर को निधन हो गया. 75 साल की उम्र में उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

‘दादा’ के पोस्टर पर हुए थे ट्रोल, अब राजकुमार राव ने दिया जवाब

राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ उज्ज्वल निकम’ को लेकर चर्चा में…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top