• Home
  • खेल समाचार
  • 11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
Image

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक


एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में कुछ वैसा ही कमाल कर दिया है, जो उन्होंने 11 साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. हालांकि इस बार उनका शतक 37 गेंद में आया है. शुक्रवार को WCL 2026 में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का मैच खेला गया, जिसमें डिविलियर्स ने 40 गेंद में 111 रन जड़ दिए.

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे. डिविलियर्स की शतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 15.4 ओवरों में ही विशाल लक्ष्य को हासिल कर लिया. रिचर्ड लेवी ने भी खूब गदर मचाया और 29 गेंद में 62 रन बनाए.

11 छक्के 6 चौके, 277 का स्ट्राइक रेट

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने अपना पहला विकेट दूसरे ओवर में 12 रन के स्कोर पर गंवा दिया था. एबी डिविलियर्स दूसरे ही ओवर में बैटिंग करने आ गए और एक समय 6 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे थे. मगर एक बार गीयर बदला तो उन्होंने छक्के ही छक्के बरसाने शुरू कर दिए.

उन्होंने 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की और अगले पचास रन केवल 14 गेंद में पूरे कर लिए. उन्होंने 37 गेंद में सेंचुरी पूरी की. पूरे मैच में उन्होंने 40 गेंद में 277.50 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 111 रन बना डाले. इस ताबड़तोड़ पारी में उनके बल्ले से 11 छक्के और 6 चौके निकले.

रिचर्ड लेवी और एबी डिविलियर्स ने मिलकर ऐसा कोहराम मचाया कि उन्होंने महज 49 गेंद में 127 रनों की पार्टनरशिप कर डाली थी. 10 ओवर में दक्षिण अफ्रीकी टीम का स्कोर 140 पहुंच चुका था. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गेंदबाजों की कितनी पिटाई हुई होगी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन अकेले ऐसे गेंदबाज रहे, जिनका इकोनॉमी रेट 10 से कम रहा.

पॉइंट्स टेबल के टॉप पर दक्षिण अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया पर 8 विकेट की बड़ी जीत के बाद WCL 2026 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है, जिसने अभी तक अपने दोनों मैच जीत लिए हैं. इंग्लैंड 4 अंकों के साथ दूसरे और 2 अंकों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है. 

यह भी पढ़ें:

6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक



Source link

Related Posts

WCL में भारत का अगला मैच साउथ अफ्रीका के साथ, जानिए कब-कहां होगी LIVE स्ट्रीमिंग

एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में शानदार शतकीय पारी खेली, जिसके दम पर साउथ…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 249 रन बना दिए हैं. यह स्कोर बनाकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज

रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. अक्षर…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘जब ओस का…’

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार (09 अक्टूबर) को दूसरा टी20 रांची में खेला गया. मुकाबला बहुत ही…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top