• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और की जान लेना चाहते थे हमलावर, पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
Image

टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और की जान लेना चाहते थे हमलावर, पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा


बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को कोटा से अरेस्ट किया था. इसके बाद उनसे मामले में गंभीरता से पूछताछ जारी है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका असली टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं थे, बल्कि वो किसी और बड़े सेलिब्रिटी को मारना चाहते थे.

बड़ी बॉलीवुड हस्ती को मारने का था प्लान

टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. उन्होंने बताया कि वो किसी बड़े सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे. हालांकि जब वो पहले से तय टारगेट तक नहीं पहुंच पाए तो उन्होंने टाइगर को निशाना बनाया.

टाइगर श्रॉफ के बारे में मिली थी बड़ी जानकारी

जब हमलावरों ने टाइगर पर अटैक करने का प्लान बनाया तो उन्होंने एक्टर की सिक्योरिटी के बारे में करीब से जाना. उन्हें पता चला कि टाइगर आम तैर पर बिना सिक्योरिटी के ट्रैवल करते हैं. उन्हें ये जानकारी टाइगर के फैंस द्वारा शेयर की जाने वाली इंस्टाग्राम रील्स से मिली. ऐसे में उन्होंने टाइगर को आसानी से निशाना बना लिया. 

बॉलीवुड को डराने के लिए हुआ टाइगर पर हमला

पुलिस जांच में ये भी निकलकर सामने आया कि हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बॉलीवुड में दहशत फैलाने के लिए किया था. उन्होंने टाइगर की हत्या की साजिश रची थी, हालांकि गनीमत रही कि अभिनेता को सिर्फ मामूली चोट आई. आरोपी लगातार एक्टर के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए हुए थे. फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है.

हमले में टाइगर का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल

रविवार, 18 अक्टूबर की शाम को टाइगर जुहू में एक मैदान से फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी कार में सवार होकर बाहर निकल रहे थे, तभी सड़क पर तीन बाइक सवार युवकों ने उन पर  हमला कर दिया. एक युवक ने उनकी  कार पर सात राउंड फायरिंग की. हमले में टाइगर के ड्राइवर को हाथ पर गोली लगी और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया. जबकि टाइगर को हाथ, कंधे और छाती पर मामूली चोट आई. हमले के बाद टाइगर खुद कार चलाकर ड्राइवर को अस्पताल लेकर पहुंचे.



Source link

Related Posts

‘रहना है तेरे दिल में’ के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें

कई ऐसी फिल्में भी होती हैं जो रिलीज़ होने के काफी सालों बाद भी लोगों के दिलों में…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

रणवीर-दीपिका ने ‘देवी’ रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर

बॉलीवुड के स्टार कपल में शुमार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2024 में अपनी पहली बेटी…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘कानूनी कार्रवाई करेंगे…’ टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना के बाद उनकी टीम ने पहला बयान जारी किया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही ‘जेलर 2’, छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब

तमिल सिनेमा के सुपरस्टर रजनीकांत 75 साल की उम्र पार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस के ‘किंग’ बने…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top