• Home
  • शिक्षा समाचार
  • रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
Image

रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  


रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है. रेलवे की ओर से इस बार आरआरबी अजमेर को पहली बार स्टेशन मास्टर्स भर्ती परीक्षा का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं कुछ रिपोर्ट के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर इसी महीने 1200 से ज्यादा स्टेशन मास्टरों के पदों के लिए आधिकारिक भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है. वही आपको बता दें कि यह पहली बार है जब स्टेशन मास्टर की भर्ती परीक्षा अलग से होगी. अब तक स्टेशन मास्टर भर्ती आरआरबी एनटीपीसी यूजी के तहत हुआ करती थी, लेकिन इस साल नियमों में बदलाव किया गया है. 

रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल देशभर में कुल 21 रेलवे भर्ती बोर्ड मौजूद है. ऐसे में 21 बोर्ड से जुड़े उम्मीदवारों की परीक्षा कराने का जिम्मा अजमेर आरआरबी के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मानी जा रही है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस भर्ती में 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन इसी महीने जारी होने की संभावना है, जिसमें 1200 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा और यह भर्ती ग्रुप C के लिए होगी. 

ये भी पढ़ें-इन पांच भर्तियों पर आवेदन आज हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे करें आवेदन

कंप्यूटर आधारित हो सकती है परीक्षा 

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार स्टेशन मास्टर्स की आने वाली इस भर्ती के लिए इस बार परीक्षा दो चरणों की बजाय एक ही चरण में आयोजित की जा सकती हैं. कुछ रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि इस बार स्टेशन मास्टर भर्ती में लिखित परीक्षा को खत्म करने का फैसला किया गया है.  उम्मीदवार अब सीबीटी 1 और सीबीटी 2 के बजाय सिर्फ एक सिंगल कंप्यूटर आधारित परीक्षा देंगे. माना जा रहा है कि लिखित परीक्षा 100 नंबर की होगी और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. वहीं इस परीक्षा में बेसिक साइंस, गणित एवं डेटा विश्लेषण से 60, लॉजिकल कैपेबिलिटी से 20 और मेंटल रीजनिंग से 20 अंक के सवाल होंगे.इसके अलावा यह भी सामने आया है कि लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 8 गुना ज्यादा उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड के लिए बुलाया जाएगा. 

कौन से उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन?

रेलवे स्टेशन मास्टर की इस भर्ती को लेकर यह भी सामने आया है कि इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. वहीं इस भर्ती पर चयनित उम्मीदवारों को सैलरी पे लेवल-6 और मेडिकल मानक ए-2 के आधार पर दी जाएगी. यह बेसिक सैलरी 35400 होगी. इस परीक्षा में  वेटेज 70 प्रतिशत एवं सीबीटी एग्जाम के लिए वेटेज 30 प्रतिशत निर्धारित है. 

ये भी पढ़ें-NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड मे नौकरी पाने का मौका ह.…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी

दिल्ली सरकार राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को तोहफा देने…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में काम करने का अच्छा मौका है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने 660 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती आर्टिजन ग्रेड-IV के पदों…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top