• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘कानूनी कार्रवाई करेंगे…’ टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Image

‘कानूनी कार्रवाई करेंगे…’ टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?


बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना के बाद उनकी टीम ने पहला बयान जारी किया है. टाइगर की टीम ने ये बयान टाइगर के AI से बने फोटोज और वीडियोज को गलत तरीके से फैलाए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है और जिम्मेदार लोगों की खिलाफ कानूनी एक्शन लेने की बात कही.

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की टीम का पहला बयान

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद उनकी टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया. इसमें टीम ने लिखा, ‘हाल ही में हुई घटना में टाइगर श्रॉफ ने कोई बयान नहीं दिया है और न ही उनकी तरफ से इसे लेकर कोई वीडियो शेयर किया गया और न ही उन्होंने किसी मैसेज पर सहमति जताई है.’

AI से बने वीडियोज पर जताई आपत्ति

टीम ने आगे लिखा, ‘सोशल मीडिया पर इसे लेकर मनगढंत कहानियां AI से बने वीडियोज से फैलाई जा रही हैं. इन्हें गलत तरीके से टाइगर के साथ जोड़ा जा रहा. ये खबरें झूठी और अनऑफिशियल है. ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है. इससे हमारा लेना देना नहीं है. हम हम इस तरह के कंटेंट के खिलाफ है.’

कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?

कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

टीम ने आगे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सोशल मीडिया पेजों और मीडिया आउटलेट्स से अपील करते हुए कहा कि वो किसी भी जानकारी को पब्लिश करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि कर लें और अपना काम जिम्मेदारी के साथ करें. सिर्फ पैसे कमाने के लिए गलत जानकारी ना फैलाई जाए. टीम ने आगे लिखा, ‘जो भी पेज या व्यक्ति गलत और मनगढंत कंटेंट बनाता है और उसे फैलाता है उसके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा. हमारी इस पर नजर है.’

टाइगर पर कब और कैसे हुआ हमला?

रविवार, 18 अक्टूबर को टाइगर मुंबई के जुहू में फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपने ड्राइवर के साथ कार में सवार होकर घर जा रहे थे तभी तीन बाइक सवार युवकों में दो ने उनकी गाडी पर फायरिंग की. एक शूटर ने सात राउंड फायरिंग की, जबकि दूसरे की बंदूक जाम होने के कारण चल नहीं पाई. हमले में टाइगर को हाथ और छाती पर मामूली चोट आई. जबकि उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया.



Source link

Related Posts

दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही ‘जेलर 2’, छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब

तमिल सिनेमा के सुपरस्टर रजनीकांत 75 साल की उम्र पार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस के ‘किंग’ बने…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस, सुरक्षा में कमांडोज तैनात

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार, 18 अक्टूबर को जानलेवा हमला हुआ था. इस दिल दहला देने वाले…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी ‘उड़ता तीर’ से ‘तू है मेरी किरण’ तक 8 धांसू फिल्में

अगर आप थिएटर्स में बॉलीवुड की हिंदी फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते आपके…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर, रविवार को शाम को 7 बजे के करीब मुंबई में जानलेवा…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top