Image

‘जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..’, रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान


शी जिनपिंग के अमेरिका के दौरे के बीच पुतिन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध को लेकर कहा है कि शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रस्ताव विचार के लिए मौजूद हैं. लेकिन रूस को अभी भी यह सोचना होगा कि उसके हित में क्या है? 

पुतिन ने कहा है कि उन्हें शी जिनपिंग और ट्रंप के रिश्तों से किसी तरह की कोई समस्या नहीं है. साफ शब्दों में कहें तो कोई जलन नहीं है लेकिन यूरोप के आक्रामक गुट रूस के डेवलपमेंट को रोकने के लिए यूक्रेन का इस्तेमाल मोहरे के तौर पर करना चाहते हैं. 

क्रेमलिन से आए पुतिन के बयान ने कहा है कि रूस यूरोप के साथ युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा है. इसके लिए किसी तरह की वजह या आधार नहीं है. कीव की बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के जवाब में रूस की प्रतिक्रिया को महसूस करना चाहिए. साथ ही यह समझना चाहिए कि उकसावे और हालात को और बिगाड़ने से उसे कोई फायदा नहीं होगा.

पुतिन ने कहा है कि रूस चुनाव के बाद कीव के साथ बातचीत फिर से शुरू करने को तैयार था, लेकिन यूक्रेन ने मॉस्को पर हमला करने की कोशिश की और वोटिंग सेंटर को निशाना बनाते हुए हमला किया. 

यूक्रेन के चीफ ऑफ स्टाफ ने पुतिन को लेकर क्या कहा? 

इधर, न्यूज फोर्स को दिए एक इंटरव्यू में यूक्रेन के चीफ ऑफ स्टाफ किरिलो बुदानोव ने कहा है कि अगर पुतिन के साथ कोई असली त्रिपक्षीय बैठक होती है, तो रूस असल में सिर्फ एक देश की बात मानेगा, वो है अमेरिका और अब पुतिन कह रहे हैं कि वह इस पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि ट्रंप ही पुतिन को बातचीत की टेबल पर ला सकते हैं, साथ ही हैरानी जताते हुए कहा है कि क्या यह सच में युद्ध के अंत की शुरुआत हो सकती है?





Source link

Related Posts

‘स्वीकार्य नहीं..’, ईरान की मदद करने पर ट्रंप ने शी जिनपिंग से क्या कहा?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अमेरिकी दौरा आखिरी पड़ाव पर है. कुछ घंटों बाद वह बीजिंग के…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण शुरू करते ही कई देशों के प्रतिनिधि…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

नेपाल PM बालेन शाह ने UN में भारत को क्यों कहा थैंक्यू? रखा बड़ा प्रस्ताव

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने गुरुवार (25 सितंबर) को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भारत और चीन…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

पाकिस्तानी PM की UNGA में फजीहत, ऐसा क्या पूछा कि भाग गए शहबाज

पाकिस्तान के चेहरे से एक बार फिर से नकाब हट गया है. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को संयुक्त…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top