
जान्हवी कपूर ने पेरिस में आयोजित BoF 500 गाला में शिरकत की, जहां उन्होंने इंडियन डिजाइन और पारंपरिक अंदाज को बहुत ग्रेस के साथ पेश किया. उनका पूरा लुक पहली नजर में ही काफी रॉयल नजर आता है. आइवरी कलर की साड़ी में उनका अंदाज बेहद एलिगेंट है.

जान्हवी के इस आउटफिट को 460-काउंट बंगाल मलमल से तैयार किया गया है. हल्के आइवरी कलर का ये पूरा लुक शाही वाइब्स दे रहा है. लेकिन इसकी असली खूबसूरती हाथ से की गई बारीक कारीगरी में छिपी है.

कंधों पर ज्वेल्ड डिटेलिंग पूरे लुक को खास बना रही है. गोल्ड बीड्स और कलरफुल स्टोन्स के साथ इसे बेहद बारीकी से तैयार किया गया है. कंधे से बाजू तक जाती यह डिटेलिंग उनके लुक की खूबसूरती को बढ़ा रही है. जान्हवी ने आइवरी साड़ी के साथ गोल्डन ज्वैलरी को परफेक्टली यूज किया है.

जान्हवी की इस तस्वीर में उनका कॉन्फिडेंस खूब नजर आ रहा है. उनका स्लीक हेयरस्टाइल और सटल मेकअप पूरे लुक को काफी क्लासी बना रहा है. उनका कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशन फोटो की खूबसूरती और बढ़ा रहा है.

जान्हवी का यह पोज उनके आउटफिट के मॉडर्न ड्रेप को साफ दिखा रहा है. कमर पर बनी स्ट्रक्चर्ड प्लीट्स उन्हे बेहद खूबसूरत शेप दे रही हैं. पारंपरिक साड़ी को इस तरह के कॉन्टेम्पररी अंदाज में कैरी कर जान्हवी ने अपने लुक को ग्लोबल फैशन टच दिया है.

इस तस्वीर में साड़ी का पल्लू ध्यान खींचता है. पल्लू को उन्होंने एक साइड में कैरी किया है. फ्लोर-लेंथ ड्रेप और सॉफ्ट आइवरी फैब्रिक उनके पूरे लुक को फ्लोइंग बना रहे हैं. ट्रेडिशनल आउटफिट में भी जान्हवी मॉडर्न और कॉन्फिडेंट दिख रही है.

पास से देखने पर जाहन्वी का लुक और निखरा हुआ दिखता है. इस खास मौके के लिए उन्होंने पंकज एस हेरिटेज का तैयार किया हुआ कस्टम आउटफिट चुना. उनके इस लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया. इस लुक के जरिए उन्होंने इंडियन एथनिक आउटफिट को बहुत ही ग्रेस के साथ कैरी किया.
Published at : 04 Oct 2026 08:54 PM (IST)















