• Home
  • ताजा खबरें
  • जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
Image

जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित


जम्मू-कश्मीर के विभिन्न मैदानी इलाकों में गुरुवार (15 अक्टूबर) को झमाझम बारिश हुई, जबकि कश्मीर घाटी की ऊंची चोटियां रात भर हुई ताजा बर्फबारी के बाद बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं. प्रशासन ने बारिश और बर्फबारी के बाद प्रमुख सड़कों पर जमा बर्फ को हटाने और यातायात बहाल करने के लिए मशीनों के साथ कर्मचारियों को काम पर लगाया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मौसम के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू संभाग के उधमपुर में सबसे अधिक 59.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पुंछ में 39.5 मिमी, सांबा और शोपियां में 34-34 मिमी, बारामूला में 29 मिमी, कटरा में 23.1 मिमी, कुलगाम में 18 मिमी, रामबन में 17 मिमी, अनंतनाग में 16 मिमी और जम्मू में 7.6 मिमी बारिश हुई.

जम्मू में तेज बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू में मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. उन्होंने बताया कि श्रीनगर (12 मिमी) सहित पूरी घाटी में रात भर व्यापक बारिश हुई, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही. इस दौरान क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में तेज हवाएं चलने और बारिश जारी रहने का अनुमान है. साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है.

बर्फबारी से मुगल रोड समेत कई सड़कें बाधित

अधिकारियों ने बताया कि ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में लगातार तीसरी रात रुक-रुककर बर्फबारी हुई. पर्यटन स्थल सोनमर्ग और गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में पहाड़ और घास के मैदान बर्फ की सफेद चादर से ढके रहे. बर्फबारी के कारण ‘मुगल रोड’ सहित कई महत्वपूर्ण सड़कें अवरुद्ध हो गईं. मुगल रोड घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाला एक वैकल्पिक मार्ग है.सड़कों से बर्फ हटाने का काम जारी है और रास्ता साफ होते ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी जाएगी.

बारिश और बर्फबारी के कारण घाटी के तापमान में भारी गिरावट

पिछले तीन दिनों से जारी इस बारिश और बर्फबारी के कारण घाटी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अधिकारियों ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य से तीन से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है.  श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जम्मू में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जम्मू संभाग के भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और कठुआ के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी की खबर है, जिससे पहाड़ी जिलों में ‘शीत लहर’ का प्रभाव दिखने लगा है. मौसम विभाग ने घाटी में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने और ओले गिरने का अनुमान है. विभाग ने कहा कि 16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, जिसके बाद 24 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं.

कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान



Source link

Related Posts

अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?

उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी केस में जारी सियासत के बीच पुलिस ने भी अपना पक्ष रखा है…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप

दिल्ली हाईकोर्ट ने गैंगरेप के मामले में एक अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि किसी महिला पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित शालीमार ग्रुप की मुर्गी दाना…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

दिल्ली-NCR में 16 से 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश से ठंड तक, जानें पूरा अपडेट

दिल्ली-NCR में 16 से 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश से ठंड तक, जानें पूरा अपडेट Source…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top