• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की ‘अनटाइटल्ड’ फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब देगी दस्तक?
Image

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की ‘अनटाइटल्ड’ फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब देगी दस्तक?


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साल 2027 में नजर आएगी. दोनों इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. उनकी फिल्म साल 2025 से ही चर्चा में बनी हुई है. हालांकि अभी तक नाम तय नहीं हुआ है. लेकिन, अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. आइए जानते हैं कि कार्तिक और श्रीलीला की ये फिल्म बड़े पर्दे पर कब दस्तक देगी?

कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की ‘अनटाइटल्ड’ फिल्म?

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की इस अनटाइटल्ड फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं इसके प्रोड्यूसर हैं टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार. टी-सीरीज ने गुरुवार को अपने सोशल मीडया हैंडल से इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया. पोस्ट में कार्तिक और श्रीलीला की एक तस्वीर भी शेयर की गई, इसमें दोनों हरियाली के बीचों-बीच बैठकर चाय का लुत्फ लेते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी ये तस्वीर पहले भी चर्चा में रही है.

टी-सीरीज ने पोस्ट शेयर करते हुए  , ‘हम नई कहानी लेकर आ रहे हैं जो आपके दिलों में बस जाएगी. ये बिग स्क्रीन पर रिलीज के लिए तैयार है. इसमें श्रीलीला और कार्तिक आर्यन नजर आएंगे. ये अनटाइटल्ड फिल्म अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही है, जिसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं. फिल्म 30 अप्रैल 2027 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

फैंस ने जताई खुशी, की ये मांग

बता दें कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. लम्बे वक्त से फैंस इस पर अपडेट मांग रहे थे और अब मेकर्स ने रिलीज डेट बताकर फैंस को खुश कर दिया. वहीं अब फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द इसका नाम भी फाइनल किया जाए और इसके पोस्टर भी जारी किए जाए.

पहले दिवाली 2025 पर रिलीज करने का था प्लान

बता दें कि फिल्म अपने ऐलान के साथ ही काफी चर्चा में रही थी. इसे लेकर फैंस ने ये भी कहा था कि मूवी का नाम ‘आशिकी 3’ हो सकता है. मेकर्स ने पहले इसे दिवाली 2025 पर रिलीज करने का प्लान बनाया था. हालांकि फिल्म तब तक रिलीज के लिए तैयार नहीं हो पाई थी.





Source link

Related Posts

कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें, ये हैं एशिया की 7 सबसे खौफनाक हॉरर फिल्में

साउथ से लेकर हॉलीवुड तक, हॉरर फिल्मों का अलग लेवल का क्रेज है. फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की सक्सेस के बाद आएगी चौथी फिल्म? डायरेक्टर ने किया रिएक्ट

अजय देवगन फिल्म ‘दृश्यम 3’ से छाए हुए हैं. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

दुनियाभर में 100 करोड़ की बंपर ओपनिंग करेगी ‘जेलर 2’, इन 7 फिल्मों को चटाएगी धूल

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ‘जेलर 2’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म की धुआंधार…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top