• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘‘छठी मैया’ को मिल रहे प्यार से खुश तमन्ना भाटिया, बोलीं- मेकर्स ने हर बात का रखा ध्यान
Image

‘‘छठी मैया’ को मिल रहे प्यार से खुश तमन्ना भाटिया, बोलीं- मेकर्स ने हर बात का रखा ध्यान


अभिनेत्री तमन्ना भाटिया आगामी फिल्म ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आने वाली हैं. अभिनेत्री ने बताया कि इस फिल्म के जरिए पहली बार हिंदी सिनेमा में इस त्योहार को सम्मान के साथ मनाया जा रहा है. अभिनेत्री ने फिल्म के मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा है और इस त्योहार को पूरी सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ दिखाया है.

छठी मैया गाने को मिल रहा प्यार

फिल्म ‘द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का छठ पूजा स्पेशल गाना ‘छठी मैया’ है, जिसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं. गाने को दर्शकों की तरफ से अपार प्रेम मिल रही है, जिस पर खुशी जाहिर तमन्ना भाटिया ने की. एक्ट्रेस ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने कहा, ‘हिंदी सिनेमा में पहली बार छठ पूजा को इस तरह से पेश किया जा रहा है. सच कहूं तो दीपक और अरुणाभ सर इसे बहुत अच्छे से समझते हैं, क्योंकि उनके मन में इसके लिए बहुत सम्मान है. शूटिंग के दौरान उन्होंने हर चीज का ध्यान रखा और इसे बहुत ही खूबसूरती और सम्मान के साथ शूट किया गया.’

ये भी पढ़ें: पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ मुश्किल, फिर सिनेमा की दिग्गज बनीं दुर्गा खोटे

तमन्ना ने छठ पूजा का महत्व बताया

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने छठ के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि उनके लिए भी यह त्योहार बहुत मायने रखता है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि गाने में इसके सार और भावनाओं को कितनी खूबसूरती से दिखाया गया है. अभिनेत्री ने कहा, छठ पूजा आभार का प्रतीक है. हमारे पास जो कुछ भी है, यह त्योहार उसके प्रति शुक्रगुजार होने का त्योहार है.

तमन्ना ने इस गाने का हिस्सा बनाने के लिए मेकर्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, तो, मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए आपका शुक्रिया.

अभिनेत्री ने बताया कि छठी मइया का यह गाना हर किसी का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. उन्होंने कहा, यह फिल्म हम सभी के लिए बहुत खास है. हमारे देश में बहुत सारी लोक कहानियां हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर लाने के लिए बहुत हिम्मत, स्पष्टता और विजन की जरूरत होती है.

फिल्म में दिखेंगे कई कलाकार

फिल्म ‘द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया पहली बार साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं. दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 25 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की सुनामी, ‘धुरंधर’ सहित 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा





Source link

Related Posts

प्रभास की ‘फौजी’ हुई पोस्टपोन, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म, बोले- ‘नेक्स्ट लेवल की फिल्म है’

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘फौजी’ की रिलीज डेट टल गई है. हनु राघवपुड़ी के निर्देशन…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

‘ये क्या तरीका हुआ…’ शूट से 7 दिन पहले अक्षय खन्ना ने छोड़ दी थी ‘दृश्यम 3’, डायरेक्टर ने किया खुलासा

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय खन्ना के लिए साल 2025 बेहद यादगार साबित हुआ था. पहले उन्होंने ब्लॉकबस्टर…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

PM की मिमिक्री पर राहुल गांधी पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, कहा- ‘जिनकी पूरी पार्टी का अस्तित्व…’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाल ही में ‘छात्रों की गूंज’ नाम के कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश की आर्थिक…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

स्वरा के बयान पर पुनीत इस्सर की दो टूक, बोले- कलाकार हैं तो मनोरंजन कीजिए

अभिनेता पुनीत इस्सर ने स्वरा भास्कर के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें अभिनेत्री ने 2019 के सुप्रीम…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top