• Home
  • खेल समाचार
  • कौन सी टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए भुवनेश्वर कुमार? इस दिन खेलेंगे पहला मैच
Image

कौन सी टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए भुवनेश्वर कुमार? इस दिन खेलेंगे पहला मैच


भुवनेश्वर कुमार आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी में वापस लौटने वाले हैं. भुवनेश्वर आखिरी बार टीम इंडिया के लिए कोई मैच नवंबर 2022 में खेले थे. भुवनेश्वर भारत की सीनियर टीम में वापस नहीं आए हैं, बल्कि 30 अक्टूबर से हॉन्ग-कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट शुरू हो रहा है. उसमें भारतीय स्क्वाड में 7 खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिनमें भुवनेश्वर कुमार के साथ क्रुणाल पांड्या भी शामिल हैं.

हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी. इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीम हिस्सा लेंगी, जहां भारतीय टीम को पाकिस्तान और यूएई के साथ ग्रुप सी में रखा गया है. भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के कप्तान होंगे. उनके अलावा शशांक सिंह और नीतीश राणा भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे.

भारत का स्क्वाड: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, नीतीश राणा, शशांक सिंह, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन, राहुल तेवतिया

भारतीय टीम का शेड्यूल

हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2026 टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सहित 12 टीम भाग लेंगी. टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अक्टूबर को होगी और फाइनल 1 नवंबर को खेला जाएगा. सभी मैचों की मेजबानी हॉन्ग कॉन्ग करेगा. भारतीय टीम को पाकिस्तान और यूएई के साथ ग्रुप सी में रखा गया है. 

टीम इंडिया का पहला मैच 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होगा. भारतीय टीम अपना दूसरा मैच 31 अक्टूबर को यूएई के साथ खेलेगी. अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंच जाती है तो सेमीफाइनल 31 अक्टूबर को ही खेला जाएगा, जबकि फाइनल 1 नवंबर को खेला जाएगा.

  • 30 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान
  • 31 अक्टूबर – भारत बनाम यूएई

क्या है हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट का मतलब?

हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट पहली बार 1992 में खेला गया था. उसके बाद इसे कई बार रोका गया, कई बार इसकी वापसी हुई. साल 2017 के बाद हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट बंद हो गया था, लेकिन 2024 में इसकी वापसी हुई. पिछले 3 साल से लगातार इस लीग का आयोजन हो रहा है.

इस लीग के मैचों में एक पारी सिर्फ 6 ओवर की होती है. 6-6 ओवर के इस मैच में प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी खेलते हैं. इस लीग का एक दिलचस्प नियम यह भी है कि 50 रन बनाने के बाद बल्लेबाज को रिटायर्ड आउट होना पड़ता है.

यह भी पढ़ें:

बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम



Source link

Related Posts

पहले टी20 में वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी मचाएंगे गदर, चल गए तो टीम इंडिया की हार पक्की

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, अचानक फैसले से दुनिया हैरान

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट

2026 एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार, 6 अक्टूबर को पहले टी20…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस दिन खेलेंगे मुकाबला

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में जगह मिल गई है. भुवी के साथ टीम में…

ByByPUJA KUMARI Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top