• Home
  • खेल समाचार
  • कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
Image

कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक


उत्तरी कोलकाता के मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इसमें 19 लोगों की जान चली गई. 25 से अधिक लोग घायल हो गए, कई अस्पताल में भर्ती हैं. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने हादसे पर दुख जताया है. वह इस बारे में बोलते हुए काफी भावुक नजर आए.

रिपोर्ट के अनुसार चोरबागान पूजा पंडाल में शनिवार को भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई थी, लोग आते जा रहे थे. इस बीच वहां अफरा तफरी मच गई. वहां संकरी जगह थी, जिस वजह से हालात और खराब हो गए. इस हादसे में 19 लोगों की जान चली गई, कई घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सौरव गांगुली इस हादसे पर बात करते हुए भावुक नजर आए. मीडिया से बात करते हुए गांगुली ने कहा, “ये बहुत दुखद है, बहुत दुखद. आप लोगों ने देखा है, मतलब इतने लोग मर गए. ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है.”

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ हादसे के बाद रविवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज में एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी. इस हादसे पर पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी दुख व्यक्त किया था. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “कोलकाता भगदड़ में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ है. जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

यह भी पढ़ें- मुझे उल्टी आती है… धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल



Source link

Related Posts

18 छक्के, 11 चौके… 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर

किसी बल्लेबाज को अपनी पहचान बनाने के लिए बड़े मंच का इंतजार हो, ये जरूरी नहीं. कभी-कभी घरेलू…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े

प्रज्ञान ओझा बीसीसीआई मेंस सिलेक्शन कमिटी के नए चीफ नियुक्त हुए हैं. बीसीसीआई ने सोमवार को आधिकारिक ऐलान…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा

भारतीय टीम को अगली टी20 सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव

स्मृति मंधाना की नजर आज अपनी पहली टी20 सीरीज जीत पर होगी. भारतीय महिला क्रिकट टीम और जिम्बाब्वे…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top