• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
Image

कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार


पाकिस्तान की सरपरस्ती में पल रहे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक नया और खतरनाक चेहरा सामने आया है. कराची से सिर्फ 50 किलोमीटर दूर स्थित ‘चारना द्वीप’ पर्यटन की आड़ में इन आतंकियों को समुद्री ट्रेनिंग दी जा रही है. आम तौर पर यह जगह अपने बेहतरीन डाइविंग स्पॉट्स और पर्यटकों की चहल-पहल के लिए जाना जाता है. पर्यटकों के रूप में छिपकर आए इन आतंकियों को स्कूबा डाइविंग, कॉम्बैट स्विमिंग और गहरे पानी में ऑपरेशन को अंजाम देने की तकनीक सिखाई जा रही है. 

भारतीय खुफिया एजेंसियां इस खतरनाक गुट को लश्कर की दावा मरीन विंग या सदा-ए-हुर्रियत के नाम से ट्रैक कर रही है. इससे पहले भी इस आतंकी संगठन को PoK के मंगला बांध और आतंकी लॉन्चपैड पर बने कुछ स्विमिंग पूलों में ट्रेनिंग लेते हुए पकड़ा गया था. इनमें से कुछ ठिकानों को भारत ने हालिया ऑपरेशन में सटीक बमों और क्रूज मिसाइलों से तबाह कर दिया था. एनडीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कराची के पास द्वीप पर समुद्री ऑपरेशन की ट्रेनिंग ले रहे लश्कर के इस ग्रुप को उन पर्यटकों के रूप में दिखाया जा रहा है, जो वहां स्कूबा डाइविंग के लिए आए हैं.

कौन दे रहा इन आतंकियों को ट्रेनिंग?

इन आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले लोग ‘पाकिस्तानी मरकजी मुस्लिम लीग’ (PMML) के सदस्य हैं, जो खुद लश्कर का ही एक प्रॉक्सी ग्रुप है. खुफिया जानकारियों से पता चला है कि लश्कर समुद्र के रास्ते हमला करने और पानी के भीतर अपनी ताकत बढ़ाने की जी-तोड़ कोशिश कर रहा है. साल 2008 के 26/11 मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले लश्कर के आतंकी भी समुद्री रास्ते से ही शहर में घुसे थे. आतंकी संगठन 2008 से ही एक छोटा समुद्री ग्रुप बनाए हुए है, लेकिन अब वह समुद्र के रास्ते से बड़े पैमाने पर हमलों को अंजाम देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है. 

पूरे मामले पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर

हालांकि, भारत में सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले से पूरी तरह अपडेट हैं और समुद्री रास्ते से आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए मुस्तैदी से काम कर रही है. मई 2025 में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सटीक हमलों ने नौ बड़े आतंकवादी शिविरों और इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट कर दिया था, जिसमें पाकिस्तान के मुरीदके में स्थित लश्कर का मुख्यालय और एलओसी के पास बने लॉन्च पैड भी शामिल थे. 

कश्मीर में 6 जगहों पर छापेमारी

इस बीच काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने राज्य में छह जगहों पर छापेमारी की है. CIK को लश्कर के एक ऐसे मॉड्यूल का पता चला था, जो सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था और उनकी भर्ती कर रहा था. CIK के अधिकारियों ने बडगाम, श्रीनगर, बिजबेहरा, अनंतनाग के मटन और पुलवामा के एक गांव में कई स्थानों पर तलाशी ली. सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण और दस्तावेज सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियां जब्त की गई हैं. 

जिन घरों की तलाशी ली गई, उनमें 22 वर्षीय मोहम्मद यासीन मीर का घर भी शामिल है. मीर की मां तबसुम शाहीन एक पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो पिछले साल 29 अप्रैल को चली गई थीं और तब से वापस नहीं लौटी हैं. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें वीजा देने से मना कर दिया गया था या उन्होंने खुद वापस न आने का फैसला किया. जांचकर्ताओं का कहना है कि वह अपने बेटे के संपर्क में थीं और CIK इस कड़ी की गहनता से जांच कर रही है.



Source link

Related Posts

Explained: चंडीगढ़ से ट्रंप प्रशासन तक, कौन हैं हरमीत ढिल्लों, जिनके इस्तीफे ने अमेरिका में मचाई हलचल?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में एक और बड़ा बदलाव हुआ है. अमेरिकी न्याय विभाग के…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत

अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनावों में भारतीय मूल के कम से कम 30 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की,…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!

इजरायल में अगली सरकार किसकी बनेगी, इसकी तस्वीर दो दिन बाद साफ हो जाएगी. इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट

मिडटर्म चुनावों में खराब प्रदर्शन के चलते पर अब रिपब्लिकन पार्टी के सीनियर लेवल पर बड़े बदलाव को…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top