Image

ओमान में था बैन, बैग में फिलिस्तीन के पर्चे… स्मित माछर के हमलावर के नाम का खुलासा


फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट स्मित माछर पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. को-पायलट का नाम हमाम-अल-हमामी और उसे एयर ओमान ने बैन कर दिया था. हमामी शुरुआत से ही कट्टरपंथी विचारधारा का था. वह 8 महीने पहले ही फ्लाई दुबई एयरलाइन में शामिल हुआ था. हमामी की गिरफ्तारी के बाद उसके बैग से कई तरह का सामना मिला. उसमें ‘फ्री फिलिस्तीन’ के पर्चे भी मिले हैं.

सूत्रों के मुताबिक, ओमानी पायलट हमामी कई बार अपनी कट्टरपंथी सोच को जाहिर कर चुका था. वह इजरायल को दुश्मन मानता था और फिलिस्तीन के प्रति काफी हमदर्दी रखता था. अब पूरे मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है. खुफिया विभाग उसके आतंकवादी इरादों की पड़ताल भी कर रहा है. वह प्लेन को क्यों क्रैश करवाना चाह रहा था, इसकी व्यापक जांच हो रही है.

जांच में कौन-कौन होगा शामिल

इजरायली अधिकारी फ्लाई दुबई की फ्लाइट के ओमानी को-पायलट से पूछताछ करेंगे. हालांकि सूत्रों ने यह नहीं बताया कि इस जांच में कौन-कौन सी एजेंसियां या अथॉरिटी शामिल होंगी. इजरायल के साथ-साथ यूएई के अधिकारी भी जांच में शामिल रहेंगे. 

फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ 1073 में हुई भयानक घटना को लेकर अब तक कई खुलासे हो चुके हैं और अब इस मामले में फ्लाई दुबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गैथ अल गैथ का बयान भी सामने आया है. गैथ ने कहा, ‘मैं हमारे कैप्टन, विमान को सुरक्षित लैंड कराने वाले पायलटों और केबिन क्रू द्वारा दिखाए गए प्रोफेशनलिज्म और समर्पण की सराहना करना चाहता हूं. विमान में सवार उन यात्रियों का भी दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में हमारे क्रू की मदद की.’

उन्होंने कहा, ‘फ्लाई दुबई की ओर से मैं सऊदी अरब की अथॉरिटीज को उनकी त्वरित और प्रोफेशनल प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं. मैं UAE अथॉरिटीज और संबंधित हितधारकों को भी हमारे ग्राहकों और क्रू को घर वापस लाने में मदद के लिए धन्यवाद देता हूं.’

यह भी पढ़ें : मुंबई प्रोटेस्ट के बाद CJP का क्या है अगला प्लान? आशुतोष रांका का बड़ा खुलासा



Source link

Related Posts

होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, इंजन रूम में लगी आग, 24 घंटे में चौथा हमला

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब समुद्री व्यापारिक मार्गों पर भी…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

रूस की कौन कर रहा मदद? जेलेंस्की का खुलासा, बोले- ‘दर्जनों मिसाइलें पहुंचा रहा’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूसी सेना एक बड़े हवाई हमले की तैयारी कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

ट्रंप का साथ भी नहीं आया काम, जेनसन हुआंग को दोबारा Nvidia में नहीं मिलेगी नौकरी?

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज चल रही थी. इस बीच अहम खबर…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

कुवैत हमले में 6 सैनिकों की मौत का जिम्मेदार कौन? US मेजर ने उठाए सवाल

कुवैत में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरानी ड्रोन के कमांड पोस्ट से टकराने से अमेरिकी सेना के…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top