• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
Image

एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?


एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के 3 प्रमुख शहरों जेद्दा, रियाद और दम्मम के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं. एअर लाइन के अनुसार, यह रोक 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी. इससे प्रभावित पैसेंजर को टिकट की तारीख बदलने या रिफंड लेने का ऑप्शन दिया है.

एअर इंडिया या एअर इंडिया एक्सप्रेस में 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले टिकट बुक कराने वाले यात्री इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए यात्रा की मूल तारीख 9 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच होनी चाहिए. ऐसे यात्री 10 नवंबर 2026 तक एक बार बिना एक्सट्रा पैसे के यात्रा की तारीख बदल सकते हैं. यह सुविधा संबंधित एअर लाइन के नियमों और उपलब्ध सीटों के आधार पर मिलेगी.

दूसरे शहरों से यात्रा करने का ऑप्शन

जो यात्री अपने मूल रूट पर आगे की तारीख में यात्रा नहीं करना चाहते, उनके लिए GCC क्षेत्र के कुछ दूसरे शहरों से उड़ान लेने का ऑप्शन भी दिया गया है. हालांकि, दूसरे शहर तक पहुंचने की व्यवस्था यात्रियों को खुद करनी होगी. उन्हें उस देश में एंट्री के लिए जरूरी वीजा और अन्य नियमों का भी पालन करना होगा. एअर इंडिया के यात्री दुबई या दोहा के लिए या वहां से आने-जाने की बुकिंग बदल सकते हैं. एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह या शारजाह के लिए अथवा वहां से आने-जाने की बुकिंग बदलने का विकल्प चुन सकते हैं.

उड़ान रद्द होने पर मिलेगा पूरा रिफंड

जिन यात्रियों की उड़ान रद्द कर दी गई है और वे यात्रा नहीं करना चाहते, वे पूरा रिफंड ले सकते हैं. टिकट बदलने या रिफंड से जुड़ी सहायता के लिए एअर लाइन के संपर्क केंद्रों या भारत और GCC क्षेत्र में मौजूद बुकिंग कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है. एअर इंडिया के संपर्क नंबर हैं +91 1169329333 और +91 1169329999. एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री +91 124 6935600 पर संपर्क कर सकते हैं.



Source link

Related Posts

‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर UAE की तरफ से आयोजित एक समारोह में पहुंचे. उस दौरान उनके सिर…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता

इजरायल में सरकार बनाने की राजनीतिक प्रक्रिया हमेशा से जटिल और उतार-चढ़ाव भरी रही है. ऐसे में, एक…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में जब भी कोई नई क्रांति का जिक्र होता है, तो सबकी नजर…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता

ईस्टर द्वीप गुरुवार (29 अक्टूबर 2026) को 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top