• Home
  • खेल समाचार
  • ‘उनके हर बॉलर से नफरत है’, टीम इंडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवादित बयान
Image

‘उनके हर बॉलर से नफरत है’, टीम इंडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवादित बयान


एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला गया. भारत ने जीत हासिल कर गोल्ड पर कब्जा किया. लेकिन इस मैच से जुड़ी चर्चाएं अब भी जारी हैं. फाइनल में भारत के खिलाफ 96 रन की शानदार पारी खेलने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज अब अपने एक पुराने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारतीय गेंदबाजों को लेकर ऐसी बात कहते नजर आ रहे हैं, जिस पर भारतीय फैंस का ध्यान गया है.

वायरल वीडियो में एक एंकर हसन नवाज से सवाल करता है कि क्या दुनिया में कोई ऐसा तेज गेंदबाज है, जिसे वो मैदान पर आते ही निशाना बनाना चाहते हैं. इस पर नवाज किसी एक गेंदबाज का नाम नहीं लेते, बल्कि भारतीय टीम का जिक्र करते हैं. पाकिस्तानी खिलाड़ी कहता है कि उन्हें भारत के हर गेंदबाज से नफरत है.

यह बयान कब का है

हसन नवाज का यह बयान एशियन गेम्स के फाइनल के दौरान का नहीं है. यह उनका एक पुराना इंटरव्यू है, जिसमें उनसे पूछा था कि वो दुनिया के किस तेज गेंदबाज को निशाना बनाना चाहते हैं? जवाब में नवाज ने किसी एक गेंदबाज का नाम लेने के बजाय भारतीय टीम के गेंदबाजों का जिक्र किया था.

फाइनल में 96 रन बनाकर छाए थे नवाज

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 211 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने बिना आउट हुए 51 रन बनाए.

पाकिस्तान की टीम 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 192 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की तरफ से हसन नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए. लेकिन वो शतक से 4 रन दूर रह गए और आखिरी गेंद पर शिवम दुबे का शिकार बने. भारत ने यह मुकाबला 19 रन से जीत लिया.

हसन नवाज का ये पुराना बयान अब उनके 96 रन वाली पारी के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय गेंदबाजों को लेकर कही गई उनकी इस बात पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.

 

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें





Source link

Related Posts

यादगार रहा एशियन गेम्स 2026, भारतीय एथलीट्स ने बनाए कई रिकॉर्ड

Asian Games 2026: जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

WCL के लिए पाकिस्तान को NOC देने के लिए तैयार PCB, लेकिन भारत से माफी की रखी शर्त!

इन दिनों खेले जा रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 (WCL 2026) में पाकिस्तान के न खेलने पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

2026 में टीम इंडिया ने छोड़े इतने कैच, आंकड़ा देख हो जाएंगे शर्मिंदा

क्रिकेट में एक कैच सिर्फ एक मौका नहीं होता, बल्कि कई बार वही पूरे मैच की कहानी बदल…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही लगाई सैम अयूब को डांट, वैभव के विकेट पर किया था ‘बेबी सेलिब्रेशन’

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता. इस मुकाबले…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top